फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   232 complaints were received in all four tehsils, but only 25 were resolved on the spot.

Basti News: चारों तहसीलों में 232 शिकायतें पहुंचीं, मौके पर सिर्फ 25 का हुआ निस्तारण

Sun, 04 Oct 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
232 complaints were received in all four tehsils, but only 25 were resolved on the spot.
भानपुर में आयोजित तहसील समाधान दिवस में सुनवाई करती डीएम कृ​त्तिका ज्योत्स्ना स्रोत सूचना विभाग
बस्ती। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 232 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से 25 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए गए। राजस्व, बिजली, पुलिस, विकास और सड़क से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। हर्रैया में पांच अधिकारियों के अनुपस्थित रहने का मामला भी सामने आया। वहीं, लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण पर असर पड़ा।
विज्ञापन

रुधौली। तहसील में एसडीएम फरीद अहमद की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 48 शिकायतें आईं, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग से संबंधित 22 शिकायतों में पांच का समाधान हुआ। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लेखपालों के कार्य बहिष्कार का असर भी समाधान दिवस पर दिखाई दिया।
विज्ञापन

विकासखंड परिसर में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम के कारण कई अधिकारी वहां भी मौजूद रहे, जिससे तहसील सभागार में अधिकारियों और फरियादियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार गरिमा सिंह और ईओ अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
भानपुर में 36 शिकायतें, तीन का समाधान
भानपुर। तहसील में डीएम कृतिका ज्योत्स्ना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 36 शिकायतों में तीन राजस्व मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें राजस्व की 16, बिजली की आठ और पुलिस से संबंधित चार शिकायतें थीं। विकास और शिक्षा से जुड़ी तीन-तीन तथा बैंक और चकबंदी की एक-एक शिकायत आई। असनहरा गांव के लोगों ने जिला पंचायत की ओर से कराए गए पोखरे के सुंदरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने बताया कि पोखरे के भीटे पर लगाई गई इंटरलॉकिंग चार माह में ही टूट गई। डीएम ने एएमए को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों से हो रही परेशानी को लेकर अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
------
सदर में 79 मामले, छह का निस्तारण
बस्ती। सदर तहसील में एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता ने जनसुनवाई की। यहां 79 शिकायतें आईं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग से संबंधित 25 मामले रहे। इस दौरान आईएएस अर्पणा सिंह, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार विनय प्रभाकर और सीओ सिटी मानसी दहिया मौजूद रहे।

------
हर्रैया में 69 शिकायतें, नौ निस्तारित
हर्रैया। तहसील में सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 69 शिकायतें आईं, जिनमें नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग की 21 शिकायतें रहीं। सीडीओ ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पांच अधिकारी अनुपस्थित रहे। इनमें बीडीओ परशुरामपुर, थानाध्यक्ष पैकोलिया, एसडीओ विद्युत कप्तानगंज, सचिव गन्ना समिति गौर और सहायक अभियंता जल निगम शामिल रहे। अनुपस्थित अधिकारियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। एसडीएम प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि बीडीओ ने दूसरे कार्यक्रम में व्यस्त होने की जानकारी दी थी। अन्य अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed