{"_id":"5cbf6887bdec2262650b22d4","slug":"21556048007-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो.... प्रेक्षक ने शुरू की निगरानी,पहुंचे कलेक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो.... प्रेक्षक ने शुरू की निगरानी,पहुंचे कलेक्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो....
प्रेक्षक ने शुरू की निगरानी, पहुंचे कलेक्ट्रेट
नामांकन प्रक्रिया, गठित टीमों के बारे में लिया फीडबैक
जिला निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेक्षक की अगवानी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोक सभा सामान्य निर्वाचन के लिए तैनात सामान्य प्रेक्षक चन्द्र शेखर ने मंगलवार से निगरानी की शुरुआत की। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी डॉ. राजशेखर ने प्रेक्षक की अगवानी की। दो अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में स्थापित नामांकन स्थल, चुनाव कक्ष, एमसीएमसी कक्ष, सहायक व्यय प्रेक्षक टीम कक्ष, वीडियो अवलोकन टीम, जिला स्तरीय एकल विंडो कक्ष, वीडियो कैमरा टीम के कमरों का भ्रमण कर जायजा लिया।
डीएम ने प्रेक्षक को तैयारियों का ब्योरा बताया। कहा कि जिले स्तर की सभी टीमों को निर्वाचन की घोषणा के एक सप्ताह के अंदर ही सक्रिय कर दिया गया था। सभी की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। प्रेक्षक चंद्रशेखर ने सभी पटलों पर कार्यरत सहायक/अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एडीएम रमेश चंद्र, सीआरओ चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी गोपाल खरे, एसडीएम सदर श्री प्रकाश शुक्ला, तहसीलदार, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगदंबा सिंह, उप निदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। बुधवार को प्रेक्षक सायं छह बजे कलेक्ट्रेट सभागार में ही लोक सभा सामान्य निर्वाचन की समीक्षा की जाएगी।