फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   यूनीसेफ की निगहबानी में स्वास्थ्य सेवाएं

यूनीसेफ की निगहबानी में स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 10 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
यूनीसेफ की निगहबानी में स्वास्थ्य सेवाएं
यूनीसेफ की निगहबानी में स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन


बस्ती।
अस्पतालों में टीकाकरण, तीमारदारों के साथ कर्मचारियों का व्यवहार तथा नवजात और शिशुओं के विकास पर केंद्रित योजनाओं पर यूनीसेफ की नजर है। इससे स्वास्थ्य विभाग के लोग बेखबर हैं।

महिला स्वास्थ्य, संक्रामक बीमारियों और वायरस जनित रोगों की मॉनीटरिंग के दौरान उपचार की विधि का अवलोकन कर यूनीसेफ व डब्लूएचओ की टीम अपनी रिपोर्ट सीएमओ के अलावा राज्य व केंद्र स्तर पर भेजती है। अस्पतालों में होने वाले टीकाकरण में लगे कर्मी बच्चों के परिवार के लोगों से कैसा व्यवहार कर रहे हैं। नवजात शिशुओं का विकास कैसे हो रहा है? गर्भवती व धात्री को पुष्टाहार के रूप में क्या दिया जा रहा है और उसकी गुणवत्ता, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, पेयजल, एड्स, संक्रामक बीमारियों व वायरस जनित रोगों को लेकर संचालित कार्यक्रमों की मानीटरिंग व निगहबानी के लिए यूनीसेफ व डब्लूएचओ की टीम जिले में काम कर रही है। यह टीम समय-समय पर अचानक अस्पतालों में पहुंच जाती है और उसके बाद बिना किसी जांच-पड़ताल के ही वह बीमारी में किए जाने वाले उपायों पर एक नजर डालती है। कभी-कभार टीम के सदस्य खुद ही इसका परीक्षण कर लेते हैं। परीक्षण के बाद आए परिणामों की रिपोर्ट वे सीधे सीएमओ के अलावा प्रदेश व केंद्र की स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज देते हैं। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने कहा कि यह सही है कि यूनीसेफ व डब्लूएचओ की टीम जिले में काम कर रही है। यह टीम लगातार स्वास्थ्य सेवाओं की मानीटरिंग कर रही है। जहां टीम को सेवाओं में चूक मिलेगी। अथवा प्रशिक्षण के अनुसार कार्य होते नहीं पाया गया तो तत्काल रिपोर्ट जिला स्तर पर देगी। फिलहाल, अभी कहीं से कोई रिपोर्ट मानीटरिंग टीम ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed