फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   21 players were selected in the first phase for admission in sports colleges.

Basti News: खेल कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण में 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Mon, 25 Mar 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 25 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
21 players were selected in the first phase for admission in sports colleges.
बस्ती। खेल कॉलेजों में प्रवेश के लिए 16 फरवरी से 4 मार्च तक खिलाड़ियों का ट्रायल अमर शहीद सत्यवान सिंह क्रीड़ा स्टेडियम में हुआ था। यहां 11 खेलों में हुए प्राथमिक ट्रायल में मंडल के 21 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों की मुख्य परीक्षा संबंधित खेलों के कॉलेजों में 3 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रदेश के तीनों खेल कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए मंडल स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल्स बस्ती स्टेडियम में लिया गया था। जिसमें एथलेटिक्स (जंपर) में बलिराम, एथलेटिक्स रनर में विजय, दीपांकर पासवान, आयुष्मान साहनी, बैडमिंटन में आरुष गुलाटी, क्रिकेट बैट्समैन में बलवंत, कृष्ण मोहन मिश्रा, दिव्यांश पांडेय, अभिनव सिंह, फुटबाल में नैनुलआबदीन खान, अंश प्रताप सिंह, मोहम्मद जैद, आयन आलम, मो. अकरम शकील, सिद्धार्थ कुमार वर्मा, शनि कुमार का चयन प्रथम चरण में हुआ है। जबकि हॉकी में प्रियांशु पटेल, सत्यम यादव, धीरज, विवेक, जूडो में मान्या द्विवेदी का चयन हुआ है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की मुख्य चयन परीक्षा लखनऊ, गोरखपुर व सैफई में होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स बालक वर्ग, वालीबाल बालक एवं बालिका वर्ग की मुख्य परीक्षा स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में 3 व 4 अप्रैल को होगी। हॉकी बालक/बालिका, फुटबाल बालक वर्ग की मुख्य परीक्षा स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में 5 व 6 अप्रैल को होगी। क्रिकेट बालक वर्ग, बैडमिंटन बालक एवं बालिका वर्ग की मुख्य परीक्षा स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में 7 व 8 अप्रैल को होगी। जूडो की मुख्य परीक्षा स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर 7 व 8 अप्रैल को होगी। उक्त तिथियों को चयनित खिलाड़ी मूल प्रमाण पत्र सहित सुबह छह बजे संबंधित जगह चयन समिति को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed