फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   21 crore 96 lakh transfers to beneficiaries account

लाभार्थियों के खाते में 21 करोड़ 96 लाख ट्रांसफर

Thu, 28 Jan 2021 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
21 crore 96 lakh transfers to beneficiaries account
एनआईसी सभागार में पीएम आवास के लाभर्थियो को स्वीकृत पत्र दिया गया। - फोटो : BASTI
लाभार्थियों के खाते में 21 करोड़ 96 लाख ट्रांसफर
विज्ञापन

बस्ती। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के कुल 3725 लाभार्थियों के खाते में 21 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये उनके खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।
डीएम आशुतोष निरंजन व सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी माया, फूला, शालिनी देवी, गीता देवी, नयनमती, जांबवती, शकरुनशा, सरोज, मीना देवी, माधुरी गुप्ता को तीसरे किश्त की धनराशि खाते में जाने का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। डीएम ने बताया कि जिले के पांच नगर निकाय में कुल 12759 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं जिसमें से 9535 पात्र व्यक्तियों को आवास बनाने के लिए किस्त दी गई है। इसमें से 5305 आवास पूर्ण हो गए हैं। शेष का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि जिले में 1483 लाभार्थियों को 07 करोड़ 41 लाख 50 हजार प्रथम किश्त 334 लाभार्थियों को 05 करोड 10 लाख की दूसरी किस्त, 1908 लाभार्थियों को 09 करोड़ 54 लाख रुपये की तीसरी किस्त की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपम मिश्रा, अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि राज कुमार शुक्ला, राजू पांडे, सुनील पांडे, मोहंती दुबे, परियोजना अधिकारी डूडा चंद्रभान वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed