फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   21 Case registerd

विभिन्न विवादों में मारपीट के सात मामलों में 21 पर मुकदमा

Sun, 20 Feb 2022 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
21 Case registerd
मारपीट के सात मामलों में 21 पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश, दहेज उत्पीड़न के सात मामलों में पुलिस ने 21 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
पुरानी बस्ती थाने के चिकवा टोला निवासी अफसर जहां ने तहरीर दी कि पारिवारिक विवाद को लेकर उन्हें कुछ लोगों ने मारापीटा और अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शमसेर अली, अमीना खातून, शब्बीर अली उर्फ पिन्टू और आबिदा खातून को नामजद किया है। इसी थाने के महुड़र मंझरिया निवासी सुमन ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है कि दहेज की बात को लेकर उन्हें मारापीटा और अपशब्द कहते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। पुलिस ने पति दिलीप, जेठ हनीस व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, पैकोलिया थाने के सुनसुनिया में बच्चों के खलने के विवाद को लेकर अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्रेमचंद्र शर्मा ने तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने उसी गांव के अंकित त्रिपाठी पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी तरह कलवारी थाने के तुरकौलिया में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट के मामले में बैजलपुर निवासी बाबूराम ने तहरीर दी। जिसमें बुधेस व उसकी पत्नी पर आरोप लगाया। दुबौलिया थाने के मरौटी पांडेय गांव में रास्ते व नाली के विवाद को लेकर मारपीट के मामले में कृष्ण कुमारी देवी पत्नी सूर्यनाथ पांडेय ने तहरीर दी। जिसमें विकास, विवेक, महेंद्र पर आरोप लगाया। रुधौली थाने के मूड़ाडीहा कला गांव में दहेज की बात को लेकर महिला को मारने पीटने व बार-बार धमकी देकर प्रताड़ित करने के बाबत पूर्णिमा पत्नी अजय मिश्रा ने तहरीर दी। जिसमें पति अजय मिश्रा, ससुर कृष्णचंद्र मिश्रा व सास गायत्री पर आरोप लगाया। इसी थाने के भुसुड़ी उर्फ रायनगर निवासी प्रमिला पत्नी उमाशंकर ने तहरीर दी। जिसमें रमाकांत व उनकी पत्नी नीलम पर आरोप लगाया। जबकि सोनहा थाने के मझौवा राम प्रसाद निवासी पूजा देवी ने संतोष, छोटू व गीता पर आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed