फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सीबीएसई: जिले के पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा

सीबीएसई: जिले के पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा

Thu, 21 Feb 2019 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई: जिले के पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले के पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा
विज्ञापन

सीबीएसई : 4420 छात्र पंजीकृत, 22 को कोऑर्डिनेटर की प्रधानाचार्यों के साथ बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गयी है। लेकिन जिले में परीक्षा दो मार्च से होनी है। बोर्ड ने परीक्षा के निगरानी के लिए फैजाबाद अवध इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र सिंह को कोऑर्डिनेटर बनाया है। जिले में 23 विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं।
जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इसमें केंद्रीय विद्यालय, श्रीराम पाब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, सेंट जेविर्यस और सेंट्रल एकेडमी हैं। इस वर्ष 4420 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल 2584 और इंटरमीडिएट में 1836 छात्र हैं। प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि पहली बार कक्षा 10 के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसको देखते हुए परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सीसीटीवी और वॉयस रिकॉडर सभी केंद्र पर लगाये गए हैं। ताकि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनी रहे। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में तीन सचल दल और एक प्रवेक्षक की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा को लेकर 22 फरवरी को कोऑर्डिनेटर सभी केंद्र के प्रधानाचार्यों के साथ श्रीराम पब्लिक स्कूल में बैठक करेंगे।
विज्ञापन

इस बार चार नए बदलाव
परीक्षार्थियों को 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा सुबह 10.30 से 12.30 तक होगी।
परीक्षार्थियों को स्कूल के यूनिफार्म में होने पर प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश पत्र पर प्रिसिपल और अभिभावक का हस्ताक्षर होना जरूरी होगा।
इस वर्ष 25 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी अपने साथ केवल कलम, प्रवेश पत्र, और पारदर्शी बैग ही लेकर जा सकेंगे। किसी भी कीमत पर कोई लिखित सामग्री, मोबाइल, पर्स और स्मार्टवॉच ले जाने की अनुमति नही होगी। पेपर आउट न हो इसके लिए परीक्षा नियंत्रकों के समय पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed