फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   200 persons in case of booth capturing case

बूथ कैप्चरिंग मामले में 200 लोगों पर केस

Mon, 19 Oct 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Mon, 19 Oct 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिय थाना क्षेत्र के भीटी मिश्र बूथ पर बूथ कैप्चरिंग के मामले में तीनों बूथों (81, 82 व 83) के पीठासीन अधिकारियों की तहरीर पर दो सौ अज्ञात लोगाें पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वहीं दौलतपुर बूथ पर बैलेट बॉक्स पर पानी फेंकने के आरोप में गिरफ्तार बीडीसी प्रत्याशी को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

प्राथमिक विद्यालय भीटी मिश्र मतदान केंद्र के बूथ संख्या 82 के पीठासीन अधिकारी सत्यनरायन सिंह और अन्य दो पीठासीन अधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 17 अक्टूबर को साढ़े तीन बजे के करीब बड़ी संख्या में लोग गोलबंद होकर पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और मतपत्रों को छीनकर खुद मुहर लगाते हुए बैलेट बॉक्स में डालने लगे।
जिससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


वहीं पैकोलिया थाना क्षेत्र के ही पोलिंग स्टेशन दौलतपुर में बीडीसी प्रत्याशी अशोक कुमार पांडेय द्वारा मतपेटी में पानी डालने के मामले में पीठासीन अधिकारी रामबहादुर पांडेय ने तहरीर में कहा है कि आरोपी ने मतपत्र नष्ट करने के मकसद से मतदान केंद्र में बैलेट बॉक्स पर पानी फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अशोक कुमार पांडेय निवासी कीर्तीपुर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पैकोलिया पुलिस ने आरोपी को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।


जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि हिरासत में लिए गए धर्मेंद्र पांडेय और शिवदयाल पांडेय पर शांतिभंग का मामला दर्ज किया गया।दौलतपुर में बैलेट बाक्स पर पानी फेंकने वाले को जेल भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed