{"_id":"5fc927968ebc3e9b8f2e7b3d","slug":"20-positive-found-in-basti-basti-news-gkp3755193172","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 10 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 10 हुए ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 10 हुए ठीक
संक्रमण के चलते 95 लोग गंवा चुके हैं जान
105 एक्टिव केस, चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से बृहस्पतिवार को कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 20 संक्रमित पाए गए। अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4881 हो गई है। जबकि अब जिले में 105 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण के चलते 95 लोगों की जान जा चुकी है।
तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 10 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक 4680 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 1161 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब तक 2,23,424 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 2,22,263 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 2,17,382 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि जहां से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं उन जगहों को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। जहां प्रशासन जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करा रहा है। बताया कि संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कॉलेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। होम आइसोलेशन में मरीजों की देखभाल के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। यह टीम समय-समय पर मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दे रही है।