फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 relatative died in accident

ट्रेलर की चपेट से दो रिश्तेदारों की मौत

Fri, 04 Jun 2021 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
2 relatative died in accident
दुबौलिया क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर बाइक और ट्रक के टक्कर से बाइस सवार दो लोगो की मौत होने पर मौ - फोटो : BASTI
ट्रेलर की चपेट से दो रिश्तेदारों की मौत
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया लारा गांव के पास की घटना
ग्रामीणों ने सैनिया चौराहे के पास घेरा, पकड़ा गया चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया (बस्ती)। रामजानकी मार्ग पर दुबौलिया थाना क्षेत्र के लारा गांव के पास दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब बेकाबू ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सगे रिश्तेदार थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर सतहा निवासी 58 वर्षीय ओमप्रकाश व 54 वर्षीय राम मिलन बाइक से रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार दोपहर कलवारी की तरफ से लौटते समय रामजानकी मार्ग पर लारा गांव के पास ट्रेलर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही ओम प्रकाश व राम मिलन की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार व सीओ कलवारी शक्ति सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से चालक ट्रेलर लेकर भागा, जिसे सैनिया चौराहे पर ग्रामीणों ने पकड़कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
राम जानकी मार्ग पर लारा के पास ट्रेलर व बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही अशोकपुर के सतहा में कोहराम मच गया। परिजन तुरन्त थाने के लिए रवाना हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि राम मिलन व ओम प्रकाश कलवारी के पास रिश्तेदारी में गए थे। लौटते समय हादसे में मौत हो गई। ओमप्रकाश के पांच बेटे एक पुत्री है। जबकि राम मिलन के पांच बेटे व पांच बेटियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन पर हादसा, बालिका समेत तीन घायल
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज(बस्ती)। फोरलेन पर महराजगंज कस्बे के फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।
हर्रैया थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के रहने वाले सुजीत कुमार शुक्रवार को अपनी बाइक से भाभी और भतीजी को बैठाकर रिश्तेदारी में गये थे। दोपहर एक बजे तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर वापस हो रहे थे। जैसे ही ये लोग महराजगंज फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक से तीनों लोग सड़क पर गिर गये और बाइक कुछ दूर तक चलती चली गई। घटना में सुजीत कुमार 25 वर्ष, उनकी भाभी पूजा 30 वर्ष पत्नी सूरज कुमार और पूजा की 4 वर्षीय अन्नू गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना देखकर आसपास के लोग दौड़े सूचना पर महराजगंज के चौकी प्रभारी जितेंद्र शाही अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाए। महराजगंज के चौकी प्रभारी जितेंद्र शाही ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे वीडीओ
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के ढढ़वा मिश्र गांव के पास बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार सदर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अनुरोध श्रीवास्तव और कार चालक बाल-बाल बचे। वह टीकाकरण कार्यक्रम में ग्राम सभा बेलहरा जा रहे थे। कार सड़क के नीचे चली गई, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग आ गए और कार में फंसे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक को अपने हिरासत में ले लिया। इस संबंध में कार स्वामी अनुरोध श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed