फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 died to Elctric Shot

करंट लगने से महिला की मौत

Wed, 11 May 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
2 died to Elctric Shot
करंट लगने से महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन

बनकटी/ विक्रमजोत। जिले में मंगलवार को करंट लगने की दो घटनाओं में महिला सहित दो की मौत हो गई। महिला जहां सूखने के लिए कपड़े फैलाने जा रही थी वहीं बिजली के खुले तार की चपेट में आकर करंट का झटका लग गया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि दूसरी घटना विक्रमजोत के परशुरामपुर थाना के तहत घटी जिसमें नल पर नहाने जा रहे युवक को मोटर पंप के तार की चपेट में आने मौत हो गई।
बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक सूखने के लिए कपड़े फैलाने जा रही 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दतुआखोर की है। जहां की आरती पत्नी घनश्याम घर के अंदर कपड़े धुल रही थीं। धुलने के बाद कपड़ों को धूप में सुखाने ले जा रही थीं। उसी समय कहीं से टूट कर लटक रहा बिजली का खुला तार गले के नीचे छू गया जिससे तेज झटका लगा और वह गिर गईं। कुछ देर बाद परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो वह अचेतावस्था में पड़ी थी। वे लोग जब तक अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि संतुष्टि के लिए परिवार के लोग पीएचसी बनकटी ले गए, जहां डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने मृत बताया। परिवार वालों का घटना से रो-रोकर बुरा हाल है। आरती के दो लड़के और एक लड़की है। आरती के पति विदेश रहते हैं।
विज्ञापन

विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी दूधनाथ (38) पुत्र स्वर्गीय कोदई यादव शाम को नल पर नहाने जा रहे थे। नल के पास लगे मोटर पंप के तार के संपर्क में आ गए जिससे उन्हें तेज झटका लगा और वह बगल में ही गिर गए। जब तक परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचते उनकी मौत हो गई। घर के कमाऊ व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दूधनाथ दूध का व्यवसाय करते थे और क्षेत्र में पनीर की सप्लाई कर परिवार का गुजर बसर करते थे । उनके घर में उनकी पत्नी व तीन बच्चे हैं। बच्चे छोटे हैं और पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed