फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सल्टौआ में बच्चों ने तो बनकटी में बड़ों ने किया जागरूक

सल्टौआ में बच्चों ने तो बनकटी में बड़ों ने किया जागरूक

Wed, 24 Apr 2019 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सल्टौआ में बच्चों ने तो बनकटी में बड़ों ने किया जागरूक
फोटो
विज्ञापन

सल्टौआ में बच्चों ने तो बनकटी में बड़ों ने किया जागरूक
जागरूकता रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ/बस्ती। शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले में बड़े और बच्चे लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसनापुर सल्टौआ और बनकटी में ब्लॉक कर्मियों ने रैली निकाल कर मतदान के लिए प्रेरित किया।
जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से दिए गए 75 फीसदी मतदान लक्ष्य के लिए मतदाता जागरूकता के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सल्टौआ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसनापुर में सर्व शिक्षा अभियान के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैली का आयोजन हुआ। बच्चों ने स्कूल चले हम कार्यक्रम को गीत, कविता, हास्य व्यंग्य नाटक से लोगों का ध्यान शिक्षा की तरफ खींचा। अंत में जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्ती डॉ. प्रत्युष श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि बीईओ अनिल कुमार मिश्र के साथ डायट प्रवक्ता राम कृष्ण ओझा रहे। वक्ताओं ने शिक्षा और लोकतंत्र के बारे में बताया। छात्रा महिमा यादव, उषा यादव, सुषमा गौतम, शालिनी, नीलू, आराधाना आदि ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालक हरि प्रसाद मिश्र रहे। शिक्षक नेता राम भरत वर्मा, बब्बन पाण्डेय, ग्राम प्रधान बृज भूषण यादव, सहायक अध्यापक इन्द्र मणि मिश्र, कविता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जो बांटेगा दारू-नोट, उसे कभी न देंगे वोट
बनकटी। जो बांटेगा दारू-नोट, उसको कभी न देंगे वोट.. सारा काम छोड़ दें, 12 मई को वोट दें. आदि नारों से सुसज्जित बैनर के साथ ब्लॉककर्मियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में निकाली गई रैली को बीडीओ श्वेता वर्मा ने रवाना किया। जो ब्लॉक परिसर से शुरू होकर बनकटी चौराहा होते हुए चित़ाखोर, अशरफपुर, गंगौरी, गंगौरा, धुसनाखोर आदि होकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। रैली में सफाई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कहा कि जो विकास के काम करेंगे, वोट उसी के नाम करेंगे। इस मौके पर प्रभारी एसडीओ पंचायत जयेंद्र लाल, मनोज चतुर्वेदी, मंटू मिश्रा, फूलचंद श्रीवास्तव, राजीव तिवारी, मो कलीम, अली हुसेन, मो. शाहिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed