{"_id":"598208024f1c1b1b0e8b456c","slug":"191501693954-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम में गुणवता विहीन चावल में मिला कीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम में गुणवता विहीन चावल में मिला कीड़ा
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीएम में गुणवत्ता विहीन चावल में मिला कीड़ा
सोनहा(बस्ती)। सल्टौआ गोपालपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बंजरिया के प्राथमिक विद्यालय बस्तिया में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने मिड-डे-मील की जांच की। किसान नेताओं का आरोप है कि एमडीएम के लिए बनाया जा रहा चावल बेहद घटिया मिला ही साथ ही उसमें कीड़े मिले। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस मामले को ऊपर तक पहुंचाने की बात कही।
भाकियू द्वारा विद्यालयों में मिल रहे एमडीएम पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को भाकियू की टीम उक्त विद्यालय में पहुंची। यहां जांच पड़ताल के बाद आरोप लगाया कि इस योजना का बंटाधार किया जा रहा है। गुणवत्ता विहीन भोजन देकर बच्चों को स्वस्थ करने के बजाय बीमार किया जा रहा है। आरोप लगाया कि उक्त विद्यालय में एमडीएम का चावल जहां गुणवत्ता विहीन है वहीं आटा का भी वही हाल पाया गया है। प्रदेश सरकार का निर्देश है कि बच्चों को शुद्ध भोजन दिया जाए, मगर यहां तो गुणवत्ता विहीन भोजन बच्चों को बीमार कर देगा। विद्यालय मीनू के बजाय मनमाने ढंग से भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी दी गई है। अब आगे सरकार तक यह बात पहुंचाई जाएगी।
भाकियू की टीम में किसान रामनयन, किसान नेता कन्हैया प्रसाद, किसान अशोक कुमार, किसान राहुल वर्मा, दयाशंकर, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।