फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   19.59 Carore Budget pass

क्षेत्र पंचायत बैठक में पास हुआ 19.59 करोड़ का लेबर बजट

Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
19.59 Carore Budget pass
19.59 करोड़ का श्रम बजट पास
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती )। ब्लॉक सभागार में शनिवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में बैठने के लिए कुर्सी न मिलने से प्रधानों ने बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। मान मनौव्वल के बाद सभी शांत हुए। बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। सभी सदस्याओं की सहमति से 19.59 करोड़ का लेबर बजट पास हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता प्रमुख गीता यादव ने की।

हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को विकसित करने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। गांवों के विकास के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का जरुर सहयोग लिया जाए। प्रमुख गीता यादव ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। बीडीओ वर्षा बंग ने बताया कि गांवों का विकास प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। बैठक में सेमरा प्रधान प्रतिनिधि लल्लू सिंह कहा कि उनके ग्राम पंचायत में पुष्टाहार का वितरण समय से नहीं किया जा रहा है। मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रभाकर चौधरी, तालेवन यादव, सुनील सिंह, गुलाब चंद सोनकर, अमरनाथ चौधरी, शिव प्रसाद सिंह, अमन पांडेय, विनोद पाठक, नवी अहमद, राजेश यादव, राधेश्याम वर्मा, अवधेश सिंह, रमाशंकर साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed