{"_id":"5c5345e6bdec224af715129d","slug":"181548961254-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"256 परीक्षार्थियों ने छोड़ी आईटीआई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
256 परीक्षार्थियों ने छोड़ी आईटीआई परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
256 परीक्षार्थियों ने छोड़ी आईटीआई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। आईटीआई सेमेस्टर प्रणाली परीक्षा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सख्ती के चलते 256 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए कुल 1689 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से1433 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में आईटीआई तृतीय सेमेस्टर की इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा हुई जबकि द्वितीय पाली में थ्योरी प्रश्नपत्र विषय की परीक्षा हुई। इस बार एपीएन पीजी कॉलेज और शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं दो पालियों में चल रही हैं। सभी परीक्षाएं तीन घंटे की अवधि की हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में चल रही हैं। जिले के लगभग 17 आईटीआई विद्यालयों के बच्चे इस बार की परीक्षा में भाग ले रहे हैं। निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट के अलावा सचल दस्ते का गठन किया गया है।