फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   टोल कर्मियों की लापरवाही, व्यवस्था पर भारी

टोल कर्मियों की लापरवाही, व्यवस्था पर भारी

Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
टोल कर्मियों की लापरवाही, व्यवस्था पर भारी
टोल कर्मियों की लापरवाही, व्यवस्था पर भारी
विज्ञापन

जाम लगने से आपस में टकरा रहे वाहन
आम लोगों से असहज व्यवहार से हो रहा विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। हाईवे के चौकड़ी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की लापरवाही यात्रियों पर भारी पड़ रही है। इससे जाम, दुर्घटना, विवाद जैसी कई समस्याओं से आएदिन यात्रियों को जूझना पड़ रहा है। उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं।

बस्ती-फ़ैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा पर आएदिन यात्रियों को समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा रहा है। टोल कर्मियों की लापरवाही के कारण वीआईपी लेन में अक्सर बड़ीं गाड़ियां घुस जाती हैं। साथ ही टोल प्लाजा के कैश काउंटर पर भी यात्रियों से दुर्व्यवहार किया जाता है। इसके चलते आएदिन जहां विवाद हो रहे हैं, वहीं, प्रतिदिन दोनों लेन पर जाम की समस्या बनी रहती है। जाम से काफी दूरी तक गाड़ियों की कतार लग जाती है। इसके चलते कई बार वाहन आपस में टकरा जाते हैं। दिसंबर माह में फ़ैजाबाद से बस्ती वाली लेन में एक साथ कई वाहन टकरा गए थे, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। वहीं, जाम के चलते बीते मार्च माह में दो ट्रक आपस में टकराकर टोल प्लाजा पर ही जल गए थे। टोल प्लाजा पर फैजाबाद से बस्ती वाली लेन में सुबह और शाम को जाम की समस्या बन जाती है। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि टोल प्लाजा पर नियम कानून तो तमाम बताए जाते हैं मगर वास्तविक रेट बोर्ड भी नहीं लगा है। इसके चलते कई बार टोलकर्मी वाहनों से अधिक टैक्स भी वसूल लेते हैं। क्षेत्र के श्याम त्रिपाठी, बब्बू पांडेय, संतोष सिंह ,दिलीप पांडेय ने बताया कि चौकड़ी टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से भी अवैध वसूली की जाती है। इसके चलते आएदिन विवाद होता हैं। इसके लिये कई बार टोल मैनेजर से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। टोल मैनेजर बनडू हिरावले से बताया कि टोल पर कुछ कर्मियों की लगातार शिकायत मिल रही है। उसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed