फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी

रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी

Thu, 02 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी
- जिला पंचायत सदस्य,बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव
विज्ञापन

- आठ को नामांकन 17 को मतदान, 20 अगस्त को मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त 23 सदस्य पद (वार्ड मेंबर) सहित 25 पदों के उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। साथ ही रुधौली ब्लाक के रुधौली द्वितीय जिला पंचायत सीट (अनारक्षित) और दुबौलिया ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या-40 चकोही (अनारक्षित) सीट के लिए भी उक्त कार्यक्रम के मुताबिक उप चुनाव कराया जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए परशुरामपुर ब्लाक की 12, राम नगर की 01 , विक्रमजोत ब्लाक की 08 और दुबौलिया ब्लाक की दो सीटों पर उप चुनाव कराया जाना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राज शेखर ने बुधवार को यह घोषणा की।बताया कि नौ अगस्त को संवीक्षा, 10 को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। सभी सीटों पर 17 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। जबकि 20 अगस्त को मतगणना कार्य संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

विकास खण्ड रूधौली, दुबौलिया, परशरामपुर, रामनगर एवं विक्रमजोत के लिए निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की गयी है, जिसमें जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होगा। चुनाव के समस्त कार्य संबंधित विकास खंडों से संपन्न होंगे। डीएम ने उक्त समय सारिणी के हिसाब से बजे निर्धारित कर दिया है, ताकि भ्रम की स्थिति न बने। नामांकन पत्रों को 10 बजे से शाम चार बजे तक जामा, जांच का कार्य 10 बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगा। नामांकन वापसी के दिन सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके तुरंत बाद प्रत्याशियों के प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच तक होगी। 20 अगस्त को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पांच ब्लाक में आरओ,एआरओ तय
- उप चुनाव को लेकर आरओ,एआरओ के अलावा नोडल अधिकारियों, मतदान कर्मियों आदि की ड्यूटी लगा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर राज शेखर ने बुधवार को बताया कि एडीएम आरडी पांडेय को रुधौली, पशु चिकित्साधिकारी चिलमा डा. खिलाड़ी को दुबौलिया, पशु चिकित्साधिकारी बभनान को परशुरामपुर, सल्टौआ के पशु चिकित्साधिकारी को राम नगर और कप्तानगंज के पशु चिकित्साधिकारी को विक्रमजोत ब्लाक का निर्वाचन अधिकारी नामित किया है। कार्मिक प्रशिक्षण का दायित्व सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय को, निर्वाचन किट व मतदान पेटिका का जिम्मा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, एआरटीओ अरुण कुमार को परिवहन और जिला पूर्ति अधिकारी को ईधन आदि के प्रबंध का जिम्मा सौंपा गया है।
-----------
वीरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed