{"_id":"59ad97084f1c1b4d738b51dc","slug":"181504548616-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल संचालक का जिंदा जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल संचालक का जिंदा जलाने का आरोप
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल संचालक का जिंदा जलाने का आरोप
बस्ती।
शहर के शिवा कालोनी में एक केबल संचालक को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि रविवार रात को उनके ऊपर किसी ने पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। कोतवाली में तहरीर देने के साथ ही पीड़ित ने सोमवार को एसपी संकल्प शर्मा से भेंट कर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के जिगिनी निवासी अमृत नाथ शुक्ल शहर के शिवा कालोनी में मकान बनाकर रहते हैं। जहां से सिटी केबल नेटवर्क का संचालन भी करते हैं। आरोप है कि उनके प्रतिद्वंद्वी फर्म के लोग रात को दो बजे के करीब उनके आवास के पास पहुंचे। उनके कमरे में पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। आग जलने लगी तो आसपास के लोग पहुंचे तब जाकर अमृतनाथ को पता चला। पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि इसे गंभीरता से लिया जाएगा।