{"_id":"595d23d34f1c1ba61e8b4656","slug":"181499276243-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में नाला सफाई ने व्यवस्था पर खड़े किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में नाला सफाई ने व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश हुई तो करा रहे नाले की सफाई
बस्ती।
शहरी क्षेत्र में जल जमाव से निजात की व्यवस्था नाला है। इसकी समय-समय पर नगर पालिका प्रशासन सफाई करवाता है। यह कार्य यूं तो अप्रैल मई में होता है मगर इस बार न जाने क्यों पालिका प्रशासन ने सफाई नहीं करवाई। पहली बारिश में जब जल जमाव हुआ तो जल्दी-जल्दी में पालिका ने बारिश में ही नाला सफाई शुरू करा दिया। इसको लेकर पालिका प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। क्योंकि बारिश में सफाई के बाद पानी के चलते नालों से निकली सिल्ट सड़कों के किनारे फैल गई है। इससे उठने वाली सड़ांध से गांधी नगर के लोग परेशान हैं।
बारिश शुरू हुई तो नालों का पानी ओवरफ्लो होने लगा है। इसका कारण शहरियों द्वारा नालों में फेंके गए पालीथिन और कूड़ा-करकट हैं। जगह-जगह चोक होने के कारण नालों का पानी स्थिर हो गया और सड़क पर फैलने लगा। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर पालिका ने बारिश में ही नालों की सफाई शुरू करा दी। गांधी नगर में नालों से सिल्ट निकाल कर सूखने के लिए रख दी गई, मगर बारिश के चलते यह सिल्ट सूखने के बजाय बिखर गई, जिससे पटरी पर गंदगी फैल गई है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार नाला सफाई के लिए टीम देर से आई। ऐसे में कार्य कराया गया है ताकि जल जमाव की स्थिति न पैदा हो पाए। जहां सिल्ट निकाली गई है, उसे हटाने की भी व्यवस्था बना दी गई है।