फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   18 00 people Vaccinated

जिले में 211 बूथों पर 18 सौ को कोरोनारोधी वैक्सीन

Sun, 06 Mar 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
18 00 people Vaccinated
211 बूथों पर 18 सौ ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। रविवार को विशेष अभियान चलाकर 211 टीकाकरण बूथों पर 1800 को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि प्रीकॉशन डोज और पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज जल्द लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में 48 लोगों को प्री-कॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। अभियान में 835 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। महिला अस्पताल में 122 को को-वैक्सीन व 108 को कोविशील्ड लगी। जिला अस्पताल में 51 को कोविशील्ड और 76 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको प्रीकॉशन डोज दी गई है, वह भी शामिल हैं। बताया कि टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है। इससे लोगों को सहूलियत भी मिल रही है। नोडल अधिकारी नगरीय डॉ. एके कुशवाहा व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में शहर के कहीं जगहों पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन हुआ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) से टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed