फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चलती बाइक में लगी आग, सवार सुरक्षित

चलती बाइक में लगी आग, सवार सुरक्षित

Thu, 07 Mar 2019 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
चलती बाइक में लगी आग, सवार सुरक्षित
चलती बाइक में लगी आग, सवार सुरक्षित
विज्ञापन

बस्ती-कलवारी मार्ग पर स्थित महरीपुर के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। बस्ती-कलवारी मार्ग पर स्थित महरीपुर के पास बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे चलती बाइक में आग लग गई। बाइक चालक व साथ बैठे युवक ने कूद कर जान बचाई। सूचना पर डॉयल 100 पुलिस व फुटहिया चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह भी पहुंच गए। पुलिस पहुंचने से पहले बाइक जल चुकी थी।

संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र के बैडढवा निवासी महेन्द्र कुमार अपने पुत्र शिवम के साथ रिश्तेदार के घर हर्रैया थाना क्षेत्र के करमडाडे गांव गए थे। वहां से घर लौटते समय बस्ती-कलवारी मार्ग पर स्थित नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर के पास बाइक में अचानक आग लग गई। गनीमत थी कि वाहन की गति कम होने से पिता-पुत्र ने कूदकर अपनी जान बचाई। बाइक में आग लगने के कारण मार्ग पर यातायात जाम हो गया। दोनों ओर से वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर डॉयल 100 पुलिस व फुटहिया चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह भी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने थोड़ी देर बाद यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed