{"_id":"5b40fe5d4f1c1b05278b5194","slug":"171530986077-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में हर दिन बनाना होगा 16 शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में हर दिन बनाना होगा 16 शौचालय
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
शहर में हर दिन बनाना होगा 16 शौचालय
932 शौचालय पूर्ण, 680 निर्माणाधीन
85 दिनों में बनना है 1394 शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भारत स्वच्छ मिशन की गूंज शहर के कोने-कोने तक पहुंचे। इसके लिए शौचालय निर्माण को पालिका गति देने में जुटा है, मगर अब इसे लेकर डीएम डॉ. राजशेखर ने जिम्मेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लक्ष्य के मुताबिक शहरी क्षेत्र में करीब 3006 शौचालय निर्माण कराना है। इसे दो अक्टूबर से पूर्व पूरा कर देना है। क्योंकि शासन प्रदेश को खुले में शौच मुक्त का एलान इसी दिन करेगी। निर्देश के मुताबिक हर दिन पालिका क्षेत्र में 16 शौचालयों का निर्माण होगा।
आंकड़ों के अनुसार शहर में वर्ष 2016 में 6500 लोगों ने निजी शौचालय के लिए आवेदन किया। जब इसका स्थलीय सत्यापन हुआ तो संख्या घट कर 3006 पर पहुंच गई। शौचालय निर्माण की कवायद शुरू हुई और अब तक इसमें से 2700 के खातों में रुपये पहुंच चुका है। जबकि 306 लोगों के आवेदनों का सत्यापन नगर पालिका करने में जुटी है। सोमवार तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। पालिका के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां शहर में अब तक 932 शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि 680 निर्माणाधीन हैं। शेष बचे 1394 में से 1088 के खाते में आधा धन भेजा जा चुका है, जो निर्माण की तैयारी में गड्ढा आदि खोद चुके हैं। चूंकि अब नगर पालिका के पास केवल 85 दिन शेष हैं। इन दिनों में हर दिन 16 शौचालयों का निर्माण कराने का निर्देश डीएम ने दिए हैं। पालिका के ईओ डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी ने कहा कि डीएम का निर्देश मिला है, मगर यहां तो शौचालय निर्माण कार्य जारी है। तय लक्ष्य के मुताबिक कार्य कराया जाएगा। पालिका के पास अभी समय है। ऐसे में लक्ष्य पूरा होने में कोई बाधा नहीं आएगी। शहर को दो अक्टूबर से पहले ही ओडीएफ घोषित किया जा सके। इसके लिए टीम लगाई गई है। जिनके शौचालय बन चुके हैं उसके प्रयोग के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।