{"_id":"5a4537254f1c1bcf6d8b6a8f","slug":"171514485541-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता विफल, अमहट पुल के लिए धरना जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता विफल, अमहट पुल के लिए धरना जारी
basti
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री चौक पर अमहट पुल के लिए सर्वदलीय धरना जारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कुआनो नदी पर अमहट पुल के निर्माण की मांग को लेकर शास्त्री चौक पर सपा के पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह उर्फ छोटे सिंह के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन सर्वदलीय धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर हरिश्चंद्र सिंह ने पुल निर्माण के संबंध में धरना दे रहे सुरेन्द्र सिंह, माकापा सचिव का. केके तिवारी, भाकियू मंडल उपाध्यक्ष दिवान चन्द पटेल को कार्यालय बुलाकर वार्ता की, बात नहीं बनी।वार्ता के क्रम में पुल के साथ ही विकल्प के रूप में पीपा पुल बनवाने का भी प्रस्ताव रखा गया, पर बात नहीं बनी। ऐसे में धरना जारी रखने की घोषणा की गई। इस मौके पर श्रीदेवी, रविन्द्र यादव, आर.डी. गोस्वामी, अखंड सिंह, निजामुद्दीन, सदानन्द शर्मा, चन्द्रिका यादव, इबादुलहक, अनिल सिंह राजनरायन मिश्र, सतिराम, सियाराम सोनकर, योगेन्द्र कुमार, हीरालाल, दूधनाथ, रामशंकर निराला, राहुल यादव, घनश्याम यादव, पप्पू यादव, पवन यादव, फूलचन्द राजभर, महेश पांडेय, राजेन्द्र यादव, शिवकुमार, राजाराम मुंशी, यज्ञराम, हजरत बाबा, महन्थी दूबे, अखिल यादव, याकूब खां, राजू, रामसागर चौधरी, अब्दुल मोईन, जितेन्द्र यादव, धर्मराज यादव, वकील प्रधान, अनिल सिंह, रोहित सिंह, राजमणि सिंह,चीनी चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम 30 को कर सकते हैं पुल निर्माण की घोषणा
बस्ती। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ स्थित उनके आवास पर अमहट पुल, प्रमुख सड़कों के निर्माण और गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराये जाने की मांग की गई। इस पर डिप्टी सीएम ने बस्ती में 30 दिसंबर के दौरे पर घोषणा करने की बात कही।
डीएम ने मुख्य अभियंता से की बात, लिखा पत्र
अमहट पुल निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम अरविंद कुमार सिंह ने मुख्य अभियंता पीडब्लूडी वाई के गुप्त से फोन पर वार्ता की। बाद में उन्हें पत्र लिखा। इसमें धरने के चलते कानून व्यवस्था के खराब होने की आशंका जताते हुए पुल का निर्माण अतिशीघ्र कराने की मांग की गई है। डीएम ने बताया कि पुल निर्माण के लिए शासन में 13.59 करोड़ रुपये का स्टीमेट भेजा गया है।