{"_id":"598208044f1c1b667d8b45fb","slug":"171501693956-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन छोड़ बदल गए जिले के सभी थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन छोड़ बदल गए जिले के सभी थानेदार
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। अपराध नियंत्रण में फिसड्डी साबित हो रहे जिले के 13 थानेदारों को एसपी संकल्प शर्मा ने फेंट दिया है। जिनमें गौर, नगर और पैकोलिया के थानेदार लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। उनके अलावा कोतवाली समेत 10 प्रभारी इंस्पेक्टर-थानाध्यक्ष को नई तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन में वेटिंग रहे चार निरीक्षक/उपनिरीक्षकों को पर एसपी ने भरोसा व्यक्त करते हुए थाने की कमान सौंपा है।
कोतवाली से कपिलमुनि सिंह को हटाकर उनकी जगह मुंडेरवा के प्रभारी निरीक्षक रहे बिजेंद्र सिंह को कोतवाल बनाया गया है। मुंडेरवा की कमान पुरानी बस्ती थानेदार रहे सुधीर सिंह को सौंपी गई है। पुरानी बस्ती थाने पर पुलिस लाइन में तैनात रहे अनिल कुमार दूबे को बतौर एसओ पोस्ट किया गया है।
एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर श्रीनाथ यादव को सोनहा और शिवाकांत मिश्रा को कलवारी थाने का प्रभार सौंपा है। जबकि सिद्घार्थनगर से स्थानांतरित होकर आए इंस्पेक्टर डीके मिश्र को नगर थाने का प्रभारी निरीक्षक पोस्ट किया गया है। कलवारी के थानेदार रहे अवधेश राज सिंह को पैकोलिया का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
इसी तरह सोनहा के प्रभारी निरीक्षक रहे ओम प्रकाश यादव को इसी पद पर गौर थाने पर पोस्ट किया गया है। हर्रैया में कपिलमुनि सिंह की तैनाती के बाद वहां के इंचार्ज इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्त को इसी पद पर दुबौलिया भेजा गया है। दुबौलिया एसओ सदानंद पांडेय के संबंध में एसपी ने कोई आदेश नहीं दिया है। ऐसे में वह दुबौलिया थाने पर बने रहेंगे। लाइन हाजिर किए गए इंस्पेक्टर आरके राना, एसआई अनिल कुमार सिंह और राम आशीष यादव के संबंध में एसपी का कहना है कि दायित्वों के निर्वहन में लगातार अक्षम पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
------------
वीरेंद्र