{"_id":"74dcea90cf3606a8b80e59c0df85c7e0","slug":"17-will-test-monitor-magistrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मजिस्ट्रेट करेंगे परीक्षा की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मजिस्ट्रेट करेंगे परीक्षा की निगरानी
अमर उजाला/बस्ती
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। 18 फरवरी से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन
विज्ञापन
बनाने के लिए प्रशासन की ओर से 17 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
रहेंगे। प्रत्येक मजिस्ट्रेट को दस से बारह परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी
दी गई है।
सचल दस्ता और कंट्रोल रूम का गठन पहले ही हो चुका है। कुल 176 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। सभी विद्यालयों पर कापी और प्रश्न पत्र भेज दिए गए हैं।
डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेटों को प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और नकल होने की स्थित मेें तत्काल विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम अपने क्षेत्रों में जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे। बताया कि परीक्षा में शस्त्र, सेलफोन, पेजर, इलेक्ट्रानिक और डायरी के ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्घ विधिक कार्रवाई की जाएगी।वहीं खैर इंटर कालेज में सोमवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेटों की बैठक सीडीओ सोबरन सिंह की अध्यक्षता में हुई। एक एक केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा संबंधी तैयारी और समस्याओं को लेकर जानकारी ली गई। कई केंद्र व्यवस्थापकों ने अपनी समस्याओं को रखा।
सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा गया कि परीक्षा के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में न्याय सहायक को निरीक्षण रिपोर्ट देंगे। बताया गया कि परीक्षा को नकलविहीन बनाने की सारी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों और सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी।
डीआईओएस राजेश कुमार आर्य ने परीक्षा में नकल करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके परीक्षा प्रभारी नफीस सहित अन्य मौजूद रहे।