फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   17 Newcomer Lekpalon had charge of light

17 नवागत लेखपालों को मिला हल्के का चार्ज

Thu, 04 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 04 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
17 Newcomer Lekpalon had charge of light
भानपुर मे नवागत लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र।
भानपुर तहसील में गुरूवार को 17 नवागत लेखपालों को विभिन्न हल्कों के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। नवागत लेखपालों को अभी वरिष्ठ लेखपालों के साथ अटैच किया गया है। भानपुर तहसील मे कुल 66 नए लेखपालों की तैनाती होनी है। जिसमें से 17 के ही अभी तक पुलिस वेरीफिकेशन रिपोर्ट तहसील को मिली है। इसी के आधार पर उन्हें क्षेत्र का आवंटन कर दिया गया। नियुक्ति पत्र देते हुए एसडीएम एससी शर्मा व तहसीलदार इरफान उल्ला खां ने सभी को उनके उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए अपने हल्के के वरिष्ठ लेखपाल से कार्यों को सीखने और निष्ठा पूर्वक और मन लगाकर काम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र पाने वालों में अलका निषाद प्रियंका शुक्ला,  दीपा पांडेय, सीमा कुमारी, नीरज कुमार वर्मा, सचिन कुमार, मिथलेश कुमार, नरेंद्र देव, अरून कुमार, धीरज कुमार, बीर चंद्र चौधरी, जय प्रकाश वर्मा, संतोष कुमार, निखिल यादव, नितिन कुमार, अमरीश कुमार व सतीश कुमार के नाम शामिल है। इस मौके पर वरिष्ठ लेखपाल मर्तीउरहमान अरूण श्रीवास्तव, ग्रीश चंद, वीरेंद्र कुमार, सतीश गौतम, धूप नाथ चौधरी, ने नवागत लेखपालों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed