फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गोवंश आश्रय स्थल के लिए हुआ मंथन

गोवंश आश्रय स्थल के लिए हुआ मंथन

Thu, 10 Jan 2019 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
गोवंश आश्रय स्थल के लिए हुआ मंथन
फोटो
विज्ञापन

गोवंश आश्रय स्थल के लिए हुआ मंथन
बीडीओ ने ब्लॉक समिति के सदस्यों के साथ किया विमर्श
विकास, पशुपालन, राजस्व व वन के साथ प्रधान भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन और प्रबंधन के लिए ब्लॉकस्तरीय समिति की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। बीडीओ के नेतृत्व में गठित प्रशासकीय समिति ने उद्देश्यों पर चर्चा की।

रामनगर ब्लॉक सभागार में बीडीओ हरिश्वचन्द्र ने बैठक के दौरान नीति और उद्देश्य पर चर्चा की। आश्रय स्थल उपलब्ध कराने, पशुओं के भरण-पोषण की व्यवस्था, टीकाकरण, प्रजनन की सुविधा आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। दूध, गोबर, कम्पोस्ट आदि की बिक्री पर भी चर्चा की गई। साथ ही ब्लॉक क्षेत्र के बनटिकरा, खैरा, सिसवा खुर्द, मनौढी, बेलगड़ी, लोढ़वा, मैलानी उर्फ हिन्दू नगर, खम्हरिया पश्चिम और नरकटहा में आश्रय स्थल बनाने के लिए जमीन का चयन भी किया गया। बीडीओ ने चेताया है कि यदि पशुपालक व किसान पालतू पशुओं को सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर छोड़ते हैं तो आर्थिक दंड लगाया जाएगा। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष गंगाराम यादव व ब्लॉक अध्यक्ष परमहंस शुक्ल ने कहा कि इसे ग्राम पंचायत स्तर पर बनाया जाए। साथ ही आश्रय स्थलों के निर्माण की जिम्मेदारी भी ग्राम पंचायतों को ही दी जाए। साथ ही बजट की व्यवस्था की जाए। इस दौरान डिप्टी सीवीओ डॉ. एनके श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक हरिशंकर पाठक, राम कमल, राम रेखा वर्मा, वन दरोगा कृष्ण देव सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी दिनेश चन्द्र व रामसुभाष चौधरी के सभी ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed