{"_id":"5ba7d4ac867a55014118e3a9","slug":"161537725612-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में ही राजभर समाज का हित: अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में ही राजभर समाज का हित: अनिल
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई में भाजपा के सम्मेलन को संबोधित करते राज्य मंत्री अनिल राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। राजभर समाज एकजुट होकर सही रास्ते पर चले, तभी उसका विकास संभव है। इस समाज का उत्थान भाजपा में ही संभव है। सरकार गरीबों को एक साल के भीतर छत मुहैया करा देगी। प्रत्येक गरीब परिवार के पात्रों को वृद्धा, दिव्यांग, विधवा पेंशन तीन माह में सरकार उपलब्ध कराएगी।
यह कहना है प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अनिल राजभर का। वे रविवार को आइटीआई परिसर में आयोजित राष्ट्रवीर राजभर महाराजा सुहेलदेव यादगार दिवस को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आयुष्मान भारत का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए गांव-गांव जाएं और उन्हें सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करें।
राज्यसभा सांसद विशिष्ट अतिथि सकलदीप राजभर ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास मंत्र को लेकर चल रही है। जब सबका विकास होगा तो राजभर भी विकसित हो जाएंगे। भाजपा नेता शिवपूजन राजभर ने कहा कि भाजपा के अलावा किसी भी दल ने राष्ट्रवीर राजभर महाराजा सुहेलदेव के मान सम्मान का ख्याल नहीं रखा। लखनऊ में लालबाग चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करा दिया। इसके अलावा नई गाजीपुर से नई दिल्ली तक सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन संचालित कर रही है। इस मौके पर बसंत लाल राजभर, मुनिराम राजभर, राजकुमार राजभर, अखंड सिंह, अजीत सिंह, दुर्गा प्रसाद राजभर, राहुल राजभर, मेषराज राजभर, अंबिका प्रसाद राजभर, प्रेम चंद राजभर, विधायक रवि सोनकर, सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल, संजय प्रताप जायसवाल, सदर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।