{"_id":"5afdca504f1c1bde408b615b","slug":"161526581840-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वाहन से ही ले जाया जाएगा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वाहन से ही ले जाया जाएगा शव
basti
Updated Fri, 18 May 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शव को रिक्शा अथवा कंधे पर ले जाने के तमाम मामले सामने आने के बाद शासन ने इसे मानवीय संवेदना के खिलाफ बताया है। अब जिले के किसी भी अस्पताल में मौत होने पर ड्यूटी पर तैनाती डाक्टर व फार्मासिस्ट को शव वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यदि कोई अपने वाहन से शव ले जाना चाहेगा तो उसे लिखित रूप में डॉक्टर को एक परिपत्र भर कर देना होगा।
यह निर्देश शासन के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने दिए हैं। वे बृहस्पतिवार को एनआईसी सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के डीएम व सीएमओ से ऑनलाइन थे। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसी तमाम घटनाएं प्रकाश में आई हैं जिसमें मौत के बाद गरीबी के कारण परिवार के लोग कंधे पर अथवा रिक्शा से शव लेकर जाते हैं। यह मानवीय संवेदना के विपरीत है। इसके लिए सरकार ने सभी जिला अस्पतालों में शव वाहन उपलब्ध करा दिए हैं।
मृत की दशा में तीमारदार फोन कर वाहन बुलाएगा। इसे डॉक्टर व मौके पर तैनात फार्मासिस्ट सुनिश्चित कराएंगे। इसके लिए एक परिपत्र भी भर कर अस्पताल प्रशासन संबंधित से लेगा। यदि कोई अपने वाहन से शव ले जाना चाहेगा तो उसके लिए भी सहमति पत्र देना होगा।