{"_id":"5d0bd3988ebc3e60c372d265","slug":"15610561371-basti-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरेक्शन, कैमरे के आगे एक्शन में बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरेक्शन, कैमरे के आगे एक्शन में बच्चे
विज्ञापन
डायरेक्शन, कैमरे के आगे एक्शन में बच्चे
घर और रिश्तेदारों से मिले रुपयों से खरीदे संसाधन
पढ़ाई के साथ-साथ टिकटॉक पर बना रहे वीडियो
राज प्रकाश
बस्ती। इन दिनों मोबाइल एप टिकटॉक की खुमारी युवाओं के साथ बच्चों पर भी छाई हुई है। हर कोई खुद को अभिनेता से कम नहीं आंक रहा है। तरह-तरह के वीडियो बनाकर इस एप पर अपलोड किए जा रहे हैं। जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। युवाओं, बच्चों के साथ बुजुर्ग भी अपना अभिनय दिखाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक वीडियो बनाने के लिए बाकायदा डायरेक्शन दिया जाता है, कैमरा ऑन होने के बाद बच्चे अभिनय करते हैं।
शहर में आपको मंदिर, नदी के किनारों सहित अन्य स्थानों पर वीडियो बनाते बच्चे व युवा दिख जाएंगे। कोई कॉमेडी कर रहा होता है, तो कोई फिल्मी डायलॉग पर मिमिक्री। इन्हें देखने से ऐसा लगता है मानों वाकई में किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो। ऐसा ही नजारा कुछ उद्यान विभाग के मैदान में दिखा, जहां कुछ बच्चे कैमरे के आगे एक्शन दिखा रहे थे। पूछने पर पता चला कि वे जल संरक्षण को लेकर एक वीडियो शूट कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान कक्षा छह के छात्र शिव सिंह ने कहा कि अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए टिकटॉक एक बेहतर मंच साबित हो रहा है। कहते हैं कि उनकी टिकटॉक आइडी शिव सिंह 07 है, और उनके बनाए वीडियो को एक हजार से ऊपर लाइक मिल चुके हैं, और यह सिलसिला जारी है। बताते हैं कि वे टिकटॉक के माध्यम से बड़े पर्दे पर अभिनय दिखाना चाहते हैं। वहीं, कक्षा छह के ही आयुष सिंह ने कहा कि वे लोगों को हंसाना चाहते हैं, इसी के लिए वे कॉमेडी वाला वीडियो बनाते हैं। वीडियो बनाने के लिए जुटाए गए संसाधनों के बारे में बताया कि घर व रिश्तेदारों से मिले रुपये को इकट्ठा करने के बाद ट्राइपॉड स्टैंड व अन्य सामान खरीदे हैं। कहते हैं कि वीडियो शूट करने के लिए पापा से मोबाइल उधार लेना पड़ा है, जिसे समय से उन्हें लौटा दिया जाता है। बीए प्रथम वर्ष के छात्र अनमोल दूबे ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ टिकटॉक पर वीडियो भी बनाते हैं। कहते हैं कि उनकी आईडी अनमोल दूबे 0 है। और उन्हें तीन हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। बताते हैं कि लाइक अधिक मिलने पर टिकटॉक की ओर से पैसे और गिफ्ट भी दिए जाते हैं। इसी के साथ टिकटॉक से बड़ी फिल्मों के निर्देश, फिल्म स्टार भी जुड़े हुए हैं। क्या पता कब उनका अभिनय उनकी नजर में आ जाए और वे भी स्टार बन जाएं। बताया कि वीडियो शूट करने में वात्सल्य व नितेश चौधरी उनकी मदद करते हैं। कहते हैं कि मां के प्रति अटूट प्रेम को लेकर उन्होंने वीडियो बनाया है। इसे काफी संख्या में लोगों ने पसंद किया है।