{"_id":"5cf804acbdec22076a49b6bf","slug":"1559757991650-basti-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... अभियान में 50 लाख पौधे रोपे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो... अभियान में 50 लाख पौधे रोपे जाएंगे
विज्ञापन
अभियान में 50 लाख पौधे रोपे जाएंगे
फोटो
20 पौधशालाओं पर तैयार किए गए 45 हजार पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस पर वन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने किया कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वन विहार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम डॉ. राजशेखर ने वृहद पौधरोपण अभियान की रूपरेखा बताई। कहा कि इस बार 50 लाख पौधों को रोपित किए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए पिछले आठ माह से जिलेभर की 20 पौध शालाओं पर करीब 45 लाख पौधे उगाए गए हैं।
डीएम ने बताया कि जन सामान्य की अभियान में सक्रिय भागीदारी वृहद पौधरोपण अभियान की सबसे विशेष बात है। इस वर्ष, जो किसान अभियान में शामिल होने के इच्छुक हैं और उनके निजी या कृषि भूमि में पौधरोपण के लिए पर्याप्त और उपयुक्त स्थान है, उन्हें पौधे (फल देने वाले और व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य पौधे) मुफ्त में दिए जाएंगे। फ्रूट बेयरिंग/कमर्शियल प्लांट के पौधे लगाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें इस प्लांटेशन से आने वाले दिनों में बेहतर आय प्राप्त हो। प्रधानों, सचिव और बीडीओ के साथ-साथ अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के मुताबिक सात जून तक ‘माइक्रो प्लान’ प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इस दौरान प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, एसएचजी और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।