फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सौभाग्य योजना में महज औपचारिकता

सौभाग्य योजना में महज औपचारिकता

Wed, 29 May 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
सौभाग्य योजना में महज औपचारिकता
सौभाग्य योजना में महज औपचारिकता
विज्ञापन

लाभार्थियों के घर नहीं लग सकी लोहे की पाइप
स्टोर में पड़ी-पड़ी सड़ रही है लाखों की पाइप
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। केंद्र सरकार की ओर से गरीबों की लिए चलाई गई सौभाग्य योजन महज औपचारिकता बनकर रह गई। अभी भी 30 हजार ऐसे परिवार हैं जिनके यहां कनेक्शन नहीं हो सका है। जबकि इस योजना पर 195 करोड़ रुपये ये अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है।
जिले में इस योजना के तहत लगभग एक लाख 31 हजार उपभोक्ताओं के यहां निशुल्क बिजली कनेक्शन किए जाने का निगम की ओर से दावा किया जा रहा है। योजना के तहत प्रत्येक उपभोक्ताओं को छह मीटर तार, बोर्ड, एलईडी बल्ब और एक लोहे की पाइप दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई। लेकिन विद्युत निगम के स्टोर में इस योजना की पोल खुल रही है। यहां कई ट्रक सौभाग्य योजना के तहत पात्रों के घरों में लगने वाले लोहे के पाइप खुले आसमान के नीचे सड़ रहे हैं। जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। जबकि जिम्मेदारों का कहना है कि मार्च-2019 तक 19 हजार नए पोल, 442 ट्रांसफॉर्मर, 80 किमी 11 केवी लाइन, 219 किमी एलटी लाइन का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

---------
अधिकारी की सुनिए
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता मनीष अग्रवाल कहते हैं कि सौभाग्य योजना की पाइप स्टोर में रखी हुई है। इसे लोगों के घरों में लगना था। बताते हैं कि योजना के तहत लगभग 30 हजार घर छूट गए हैं। इन पाइपों को प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed