फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सिंदूर के समय दुल्हन का विवाह से इंकार, लौटी बारात

सिंदूर के समय दुल्हन का विवाह से इंकार, लौटी बारात

Wed, 22 May 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सिंदूर के समय दुल्हन का विवाह से इंकार, लौटी बारात
फोटो
विज्ञापन

सिंदूरदान के समय दुल्हन का इन्कार, लौटी बरात
मोबाइल पर आए मैसेज से दुल्हन ने बदला फैसला
अपने प्रेमी संग पहुंची पुलिस थाने, रचा लिया विवाह
परिजनों पर जबरदस्ती शादी कराने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर/सोनहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन ने विवाह मंडप में सिंदूरदान के समय अचानक शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस बुलाकर परिवार पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया। शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची और प्रेमी संग ब्याह रचा लिया। मामला प्रकाश में आने पर हर ओर चर्चा है। दुल्हन की इस हरकत से दरवाजे पर आई बारात बैरंग लौट गई। घटना मंगलवार की रात की है।
सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में सिद्धार्थनगर के पथरा थाने के एक गांव से बरात आई। घरातियों ने पूरे बरात का स्वागत-सत्कार किया। द्वारपूजा और जयमाला कार्यक्रम भी हंसी-खुशी हुआ। सिंदूरदान के समय मंडप में ही दुल्हन ने अचानक अपना फैसला बदलकर विवाह से इन्कार कर दिया। दुल्हन की बात सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। जब उन्होंने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवती ने डॉयल 100 पुलिस को फोन कर बुला लिया। जबरदस्ती शादी कराने की शिकायत दर्ज करा दी। दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम को युवती ने बताया कि वह अपने पड़ोसी गांव के एक युवक से शादी करना चाहती है, जिससे वह प्रेम करती है। काफी देर तक लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपना फैसला बदलने को तैयार नहीं हुई। दुल्हन की मंशा जानकर दूल्हे सहित पूरी बरात बैैरंग लौट गई।
विज्ञापन

उधर, पीआरवी टीम ने मामले की सूचना तुरंत चौकी प्रभारी असनहरा योगेश सिंह को दी। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर दुल्हन और उसके पड़ोसी गांव के प्रेमी को अपने कब्जे में ले लिया। बुधवार की सुबह दोनों को सोनहा थाने लाया गया। यहां युवती ने प्रेमी के परिजनों की मौजूदगी में ही बिना उनकी मर्जी के ही एक-दूसरे को वर माला पहनाकर ब्याह रचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में पढ़ाते समय बढ़ीं नजदीकियां
भानपुर। युवक और युवती दोनों ही स्नातक हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों गांव के एक निजी विद्यालय में पढ़ाने का काम करते थे। जहां से उनके बीच नजदीकियां बढ़ती र्गइं और बात तय शादी तोड़कर प्रेम विवाह तक पहुंच गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध नौ वर्षों से था। पुलिस के मुताबिक मोबाइल पर आए मैसेज की वजह से दुल्हन ने अचानक बदला फैसला। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर दोनों को थाने बुलाया गया था। चूंकि दोनों बालिग हैं और दोनों ने अपनी इच्छा से ही एक-दूसरे को जीवन साथी चुनने का फैसला किया है। ऐसे में दोनों की शादी कराकर मामले का पटाक्षेप करा दिया गया है। इस मौके पर प्रेमी युवक और दुल्हन के गांव के ग्राम प्रधान सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed