{"_id":"5a7b40d94f1c1baa1b8b62a7","slug":"15355-left-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: दो दिन में 15355 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: दो दिन में 15355 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
basti
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
परीक्ष्ाा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन भी प्रशासन की दहशत दिखी। दो दिन में अब तक 15355 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल के 8101 और इंटर के तीन छात्रों ने संगीत गायन विषय की परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा छोड़ने वालों में हाई स्कूल के 11338 और इंटर के 4017 शामिल हैं। परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में नकल करते कोई नहीं पकड़ा गया। पहले दिन एक बालिका सहित कुल तीन बच्चे पकड़े गए थे। दूसरे दिन भी डीएम और एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक हाईस्कूल प्रथम पाली में कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे। पुलिस सुरक्षा के नाम पर होमगार्ड तैनात दिखा। कुछ केंद्रों पर महिला कक्ष निरीक्षक नहीं होने से बालिकाओं की तलाशी में असुविधा रही। स्व. श्रीमती कल्पना देवी आदर्श इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक जयप्रकाश यादव ने बताया कि केंद्र पर 107 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 13 कक्ष निरीक्षकों का मांग की गई थी जिसमें तीन ही पहुंचे। दो की जगह एक कक्ष निरीक्षक से काम चलाया जा रहा है। पं. काली प्रसाद देईसांड में 127 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएजी में 99, कृषक औद्योगिक कॉलेज खोरिया में 130 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है। सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक श्रीराम भेजू पांडेय, ज्ञानमती इंटर कॉलेज फरेंदिया परसोहिया में सुबह की पाली में कुल 157 बच्चे अनुपस्थित थे, जबकि 55 छात्राओं ने भी परीक्षा छोड़ दी। मदनसेन बालिका इंटर कॉलेज में 102 छात्र अनुपस्थित रहे। महराजगंज के बीपीडीएल बालिका कॉलेज बिहरा में हाईस्कूल में 40 तथा औद्योगिक विकास कालेज में 26 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है। केंद्र व्यवस्थापक राम कोमल सिंह ने बताया कि एक कक्ष निरीक्षक के सहारे काम चलाया जा रहा है।
उप शिक्षा निदेशक पहुंचे कप्तानगंज
कप्तानगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कप्तानगंज क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों का उप शिक्षा निदेशक रामकृपाल प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। मां गायत्री इंटर कॉलेज नकटीदेई, पं. चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज नकटीदेई में सीसीटीवी कैमरे की स्थिति जानी। इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में जांच के दौरान एक कमरे में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
40 फीसद शिक्षक ड्यूटी करने नहीं जा रहे
बस्ती। एडीएम भगवान शरण ने बताया कि लगभग 40 फीसद शिक्षक ड्यूटी करने परीक्षा केंद्रों पर नहीं जा रहे हैं। इसमें बेसिक और माध्यमिक के शिक्षक शामिल हैं। कहा कि परीक्षा केंद्रों पर न जाने वाले शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिन वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक ड्यूटी करने नहीं जा रहे हैं, उन स्कूलों के मान्यता तक को निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए विद्यालयों के प्रबंधकों को जिम्मेदार माना जाएगा।
परीक्षा में आज
हाईस्कूल: कृषि सुबह साढ़े सात से दस बजकर 45 मिनट तक।
इंटरमीडिएट: पहली पाली में हिंदी द्वितीय और दूसरी पाली में सामान्य हिंदी द्वितीय 2.15 से 5.15 तक।