फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   152 candidates got employment in the fair

मेले में 152 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

Fri, 05 Aug 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
152 candidates got employment in the fair
सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेले में लगी युवकों की भीड़। - फोटो : BASTI
मेले में 152 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
विज्ञापन

बस्ती। कटरा स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 152 अभ्यर्थियों का चयन रोजगार के लिए किया गया। कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों को 14 से 16 हजार रुपये मानदेय पर चयनित किया।

रोजगार मेले में आठवीं पास से लेकर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, पॉलीटेक्निक व आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में पॉलीटेक्निक के मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल व इलेक्ट्रॉनिक और आईटीआई के डीजल मैकेनिक, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर ट्रेड से उत्तीर्ण अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सहायक निदेशक सेवायोजन मणि मोहन ओझा ने बताया कि फरीदाबाद हरियाणा से डस्की स्टालिन व गुजरात के वड़ोदरा से इंटरनेशनल प्रोटेक्शन कंपनी ने प्राप्त दौ सौ आवेदनों में से 152 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया। मौके पर आईटीआई प्लेसमेंट प्रभारी अश्विनी दुबे, उमारमण त्रिपाठी, राहुल, जय कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed