{"_id":"5cbf6883bdec22764d270d39","slug":"151556048003-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के तीनों प्रेक्षकों ने काम काज संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के तीनों प्रेक्षकों ने काम काज संभाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के तीनों प्रेक्षकों ने कार्यभार संभाला
सर्किट हाउस जाकर डीईओ ने दी जानकारी
सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षक सक्रिय हुए
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोक सभा सामान्य निर्वाचन के क्रम में समस्त गतिविधियों पर निगरानी के लिए तैनात तीनों प्रेक्षकों ने कामकाज संभाल लिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राज शेखर ने सर्किट हाउस जाकर सामान्य और पुलिस प्रेक्षक से मुलाकात की। सामान्य प्रेक्षक चन्द्र शेखर (आईएएस) तथा पुलिस प्रेक्षक सुनील रामानन्द (आईपीएस) को डीएम ने बस्ती लोक सभा सीट के चुनाव संबंधी तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।
इससे पहले व्यय प्रेक्षक विभाष शरन (आईआरएस) जिले का भ्रमण कर जानकारी जुटा चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राजशेखर ने बताया कि तीनों प्रेक्षक से कोई भी जानकारी या सूचना या शिकायत की जा सकती है। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र ने बताया कि प्रेक्षक गण या निर्वाचन संबंधी किसी भी गतिविधि या सूचना के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।
प्रेक्षक की बैठक आज
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राज शेखर ने बताया कि 24 अप्रैल को सायं छह बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त नोडल/रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक होगी। प्रेक्षक की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये हैं प्रेक्षकों के नंबर
सामान्य प्रेक्षक- चन्द्र शेखर (आईएएस), मो. नं.-9118841201
पुलिस प्रेक्षक- सुनील रामानन्द (आईपीएस), मो. नं.-9118801202
व्यय प्रेक्षक- विभाष शरन (आईआरएस) मो. नं.-9118801203
एवं दूरभाष एवं फैक्स नं.-05542-245934