फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पर्ची न मिलने से नाराज किसानों का समिति पर प्रदर्शन

पर्ची न मिलने से नाराज किसानों का समिति पर प्रदर्शन

Thu, 14 Mar 2019 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पर्ची न मिलने से नाराज किसानों का समिति पर प्रदर्शन
पर्ची न मिलने से नाराज किसानों का समिति पर प्रदर्शन
विज्ञापन

किसानों का आरोप जिम्मेदार नहीं सुनते समस्याएं
आरोप सचिव के कक्ष पर लटका रहता है ताला
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। गन्ना पर्ची न मिलने से नाराज किसानोें ने गन्ना समिति बभनान पर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि समिति पर किसानों की समस्या सुनने वाला भी कोई नहीं है। जहां सचिव आएदिन नदारद रहते हैं तो वहीं मातहत उनकी सुनते ही नहीं हैं।
बृहस्पतिवार के दोपहर बाद गन्ना समिति बभनान पर पहुंचे किसानों ने कहा कि अभी उनकी पेड़ी खेतों में खड़ी है, लेकिन पर्ची नहीं मिल रही है। अपनी समस्या सुनाने के लिए जब वे समिति पर पहुंच रहेे हैं तो सचिव कक्ष में ताला लटकते देखकर उन्हें बैरंग लौट जाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में शामिल सिसहनी गांव निवासी कन्हई ने कहा कि उनके पास तीन बीघा गन्ना है पर अभी तक उसका सर्वे ही नहीं हुआ। किसान दीनानाथ, रामनरेश, रामसरन आदि ने कहा अभी तक उनकी एक भी पर्ची नहीं आयी। किसानों को आशंका सताने लगी है कि कहीं उनका गन्ना पर्ची के अभाव मेें खेतों में सूख न जाए। इस मौके पर हनुमंत चौधरी, राम दुलारे, माता प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, शांति, उदय भान, ज्वाला प्रसाद, रामकिशोर, लुटावन, शेषमणि, लक्ष्मीकांत, राजेश, राम जनम वर्मा, मलय, सोमई, गंगाराम, निरंजन सहित तमाम किसान मौजूद रहे। जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला ने बताया कि विक्रमजोत में तैनात सचिव मोतीराम को बभनान समिति का भी कार्यभार दिया गया था। अब वे कल से नियमित वहां रहेंगे।
विज्ञापन


फोटो...
15 अप्रैल तक वाल्टरगंज मिल में पेराई
60 प्रतिशत मरम्मत पूरी, बाकी में लगेंगे 20 दिन
टर्बाइन की रिपेयरिंग में समय लगने से हो रही देरी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। वाल्टरगंज चीनी मिल अप्रैल के दूसरे सप्ताह से पहले शुरू नहीं हो सकेगी। टर्बनेटर की मरम्मत कराने में 20 से ज्यादा दिन लग जाएंगे। मरम्मत कार्यों की नवैयत जानने बृहस्पतिवार को डीएम डॉ राजशेखर जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ), बजाज समूह के चीफ इंजीनियर, प्रबंधन के अधिकारी और मिल कर्मचारी के साथ जा धमके। डीएम ने पाया कि पिछले 25 दिनों में 60 फीसदी मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। बाकी 40 प्रतिशत कार्य पूरे करने में 20 से अधिक दिन लगेंगे। क्योंकि टर्बाइन काफी पुरानी हो चुकी है। कंपनी की तकनीकी टीम ने बुधवार को टर्बाइन देखा और रिपेयरिंग का सुझाव दिया। इसके क्रम में एक-दो दिन के अंदर प्रयागराज से टीम आकर टर्बाइन मरम्मत कार्य शुरू कर देगी। इसमें तीन हफ्ते लग जाएंगे। मौके पर मौजूद बजाज समूह के प्रबंधन टीम ने डीएम को आश्वस्त किया कि यदि टर्बाइन की मरम्मत समय से हो जाए तो वे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पेराई शुरू कर देंगे। डीएम ने प्रबंधन को उनके गन्ना समिति और ऑनसाइट गन्ना संग्रह केंद्रों के लिए बाट एवं माप विभाग से अनुमति का आवेदन करने का भी निर्देश दिया। क्योंकि जांच करने और अनुमति देने में 15 से 20 दिन का समय भी लगेगा। अब तक 125 कर्मचारियों को विभिन्न मरम्मत कार्यों के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है और वे अपने काम में जुट गए हैं। इस दौरान मिल के तमाम कर्मचारी अधिकारी एवं गन्ना किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि हंसी-खुशी से बीते कर्मचारियों की होली
मिल कर्मचारियों ने डीएम समेत मिल प्रबंधन के अधिकारियों से बकाया बेतन भुगतान को लेकर मुद्दा उठाया। होली से पहले आंशिक वेतन भुगतान का अनुरोध किया तो डीएम ने बजाज समूह और जिला गन्ना अधिकारी के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि वे 16 से 19 मार्च के बीच कर्मचारियों के बकाए का आंशिक भुगतान सुनिश्चित करें ताकि कर्मचारी अपनी होली हर्षोल्लास से मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed