{"_id":"5c5345eabdec224ca3490889","slug":"151548961258-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विरोध जता दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विरोध जता दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विरोध जता दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
कुदरहा। क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना स्वीकृत न होने से नाराज सदस्यों ने ब्लॉक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को धरना दिया। सदस्यों ने ब्लॉक प्रशासन की कार्य प्रणाली के प्रति नाराजगी जताते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि इसी के चलते ब्लॉक में गैर जरूरी काम तो धड़ल्ले से कराए जा रहे हैं, लेकिन जरूरी काम कार्ययोजना में शामिल ही नहीं किए जा रहे हैं। दिन भर धरने के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमर चंद वर्मा को सदस्यों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।
क्षेत्र पंचायत संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने आरोप लगाया कि बीडीओ सुविधा शुल्क लेकर मनरेगा के तहत बगैर किसी मानक के ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना स्वीकृत कर रहे हैं। यह आरोप भी लगाया कि कार्यों का सत्यापन किए बगैर भुगतान भी किया जा रहा है, जबकि बीडीसी अपने क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए परेशान हैं। उनकी 2018-19 की कार्ययोजना स्वीकृति नहीं हो पाई है। जिला मुख्यालय से मिले निर्देश के बावजूद ब्लॉक प्रशासन कार्ययोजना को मूर्त रूप देने में रुचि नहीं ले रहा है। सदस्यों ने ज्ञापन के जरिए कार्ययोजना स्वीकृत कर उनके क्षेत्रों में विकास कार्य कराने की मांग की। उन लोगों ने विकास कार्यों में अनियमितता रोकने की भी मांग की है। इस मौके पर रविंद्र कुमार चौधरी, विजय कुमार, शिवाजी पाल, अशोक यादव, अजय कुमार, राम अजोर, दुर्गेश यादव, शक्ति चौधरी, रामजीत, तिलकराम, रामचंद्र, बेचू लाल, तुलसीराम, कृष्णा आदि मौजूद रहे।