फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गड़ढामुक्ति की साजिश में इंजीनियर और ठेकेदार शामिल

गड़ढामुक्ति की साजिश में इंजीनियर और ठेकेदार शामिल

Wed, 06 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
गड़ढामुक्ति की साजिश में इंजीनियर और ठेकेदार शामिल
20 करोड़ खर्च पर गड्ढे जस के तस
विज्ञापन


बस्ती।
पीडब्लूडी विभाग ने 271 सड़कों को गड्ढामुक्त कराने में 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिया लेकिन सड़कों पर गड्ढ़े जस के तस हैं। जिन सड़कों को गड्ढामुक्त करने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई। उनमें भी अधिकतर ऐसी हैं, जो पहले से भी बदतर हो गई हैं। यह स्थिति लगभग सभी ब्लॉक क्षेत्र में पड़ने वाली सड़कों की है।
विभाग ने जो गड्ढामुक्त सड़कों की रिपोर्ट भेजी है। उसमें 271 सड़कों को शत-प्रतिशत गड्ढामुक्त दिखाया है। 495 किलोमीटर दूरी तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने में 20 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक का खर्च दिखाया है। एक्सईएन आलोक रमन ने बताया कि सरकार ने एक किलोमीटर सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए 41 हजार रुपये की दर से धन आवंटित किया है। 15 जून 2017 तक 271 सड़कों को शत-प्रतिशत गड्ढामुक्त किया जा चुका है। बताया कि जहां कहीं भी शिकायत मिलती है, उसकी जांच कराकर कार्रवाई के साथ सड़कों को ठीक कराया जाता है। मगर जब रिपोर्ट का परीक्षण कराया गया तो कहानी अलग ही मिली। रामजानकी मार्ग से गजया तक की सड़क को गड्ढामुक्त दिखाया गया, जबकि इस सड़क का नवीनीकरण हुए अभी एक साल भी नहीं बीता है। यही हाल पाऊं से मंधरपुर और लालगंज-बानपुर से बिरितिया मार्ग का भी इन दोनों सड़कों को गड्ढामुक्त करने की आवश्यकता ही नहीं थी। फिर भी यह सड़क कागज में गड्ढामुक्त दर्शाई गई है। इन दोनों सड़कों पर पेंटिंग और सरफेस तक खराब नहीं हुआ। सहनरापुर से गोसैसीपुर की सड़क का भी पेंटिंग और सरफेस तक खराब नहीं हैं। फिर भी विभाग ने इसे गड्ढामुक्त कर दिया। मुंडेरवा-लालगंज से चौबाह सड़क का नवीनीकरण एक साल भी नहीं हुआ और इसे गड्ढामुक्त दिखाकर धन खर्च कर दिया गया। वहीं पर चार किलोमीटर. रामजानकी से मनोवा सड़क पर गड्ढा ही गड्ढा है। इस पर विभाग की नजर नहीं पड़ी और मात्र 25 मीटर सड़क को ठीक करके अन्य को छोड़ दिया गया। जबकि इस सड़क के बगल से मथरपुर और दोफड़ा की खराब सड़क को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। क्षेत्र के रामचरन, कन्हैयालाल, राम समुझ राजभर, आनंद देव प्रसाद का कहना है कि विभाग को जिन सड़कों को गड्ढा करना चाहिए उसे नहीं किया और जिसे नहीं करना चाहिए उसपर लाखों रुपये खर्च कर डाले। कहते हैं कि यह सब विभाग की मिलीभगत से हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने शासन और प्रशासन से जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

18 सड़कों की गुणवत्ता की होगी जांच
मंडी परिषद की ओर से 5.55 करोड़ की बनवाई गई सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती।
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के डायरेक्टर धीरज कुमार ने मंडी परिषद के जरिए बनवाई गई सड़कों की गुणवत्ता की जांच करने का आदेश दिया है। डायरेक्टर ने विभाग की ओर से किए गए गड्ढामुक्त सड़कों की जांच कराने को भी कहा है। जिले में 5.55 करोड़ की लागत से बनी 18 सड़कों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन सड़कों की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए गए हैं, उनमें परशुरामपुर से पड़री बाबू लागत 43 लाख, केनौना चौराहे से रामाज्ञा सिंह के घर तक 21 लाख, धनौवा से मनौवा स्कूल से सिगही कोरमा बरईजोत होते हुए शेखपुरा तक 33 लाख, बस्ती-महसों मार्ग से जखनी से बरसावं तक 29 लाख, बस्ती-कलवारी से पोरखनी तक 15 लाख, नरियांव से पकड़ी नासिर तक 24 लाख, केएमडी स्कूल से बसहवा से बेलाड़ी गोटवा तक 26 लाख, एनएच 28 से अमौली होते हुए बस्ती मेहदावल मार्ग तक 22 लाख, गोविंदनगर गौर मार्ग के किमी. नौवें में नोनहवा अजगैवा जंगल तक 49 लाख, बेलघाट से पिपरा काजी मार्ग 22 लाख, बेलसड़ से पिपरा गेोसाई तक 11 लाख, बेलसड़ से मुइली स्कूल तक 27 लाख, मुसहा बेलघाट मार्ग से पिपरा गोसाई तक 11 लाख, बखिरा-रुधौली मार्ग पर बहादुरपुर से बखरिया तक 63 लाख, इमलिया से मझौवा तक 89 लाख, बस्ती-महसों से साहूपार 20 लाख और बस्ती-बांसी मार्ग पर मुख्य सड़क से बहादुरपुर होते हुए मुडवरा तक लागत 36 लाख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed