{"_id":"5984ba7c4f1c1b0e1d8b471e","slug":"151501870716-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने धरना दिया
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर पालिका परिषद और निर्माणदाई संस्थाओं के खिलाफ बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पचपेड़िया तिराहे पर धरना दिया। 16 मांगों का ज्ञापन डीएम को भेजा।
जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष बिना काम कराये लाखों रुपये का भुगतान कार्यदाई संस्थाओं कर दिया है। आउटसोर्सिंग के जरिये बिना काम कराये सैकड़ों कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से दक्षिण दरवाजा तक की सड़क व नाली के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। डिवाईडर निर्माण में गुणवत्ता को ध्यान में नही रखा गया है। कहा है कि रेलवे स्टेशन से दक्षिण दरवाजा तक की सड़क के पैचिंग के नाम पर दो वर्षों में 70 लाख रूपये का भुगतान किया गया है। सड़क व नालियों का निर्माण डीपीआर के अनुसार नहीं कराया जा रहा है। सड़क व नालियां चंद दिनों में टूट जा रही हैं।
नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने कहा है कि नगर पालिका के द्वारा पिछले दो वर्षों में कराये गये सड़क व नाली निर्माण की जांच करायी जाए। एक ही कार्य का पर दो.दो बार भुगतान कराया गया है। निर्माण कार्यों में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाए।फर्मों को ब्लैक लिस्टेड किया जाए। धरने को जिला महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ला, दिनेश दूबे, अतुल अरोरा, हरि मोहन वर्मा, श्याम लाल पंसारी, मनोज सर्राफ, अतुल शुक्ला, परशुराम चैधरी, लालजी सिंह ने भी संबोधित किया। सुधीर कुमार पाण्डेय, पवन वर्मा, सुनील कुमार सिंह, बैजनाथ अग्रहरि, विजय कसौधन, सुखदेव मल्होत्रा, अदालत प्रसाद राहुल गुप्ता, हरि प्रसाद चैधरी, कमल जायसवाल, कमल राजपाल, मनोज गुप्ता, जवाहिर लाल वर्मा, ज्योतिष प्रसाद साहू आदि शामिल रहे।