{"_id":"65f88b956f36ab2f4100c164","slug":"150-quintal-sweets-seized-in-raid-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113330-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छापे में 1.50 क्विंटल मिठाई सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छापे में 1.50 क्विंटल मिठाई सीज
Tue, 19 Mar 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
खाद्यसुरक्षा टीम ने दुबौलिया क्षेत्र में की छापेमारी।
बस्ती। त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा टीम सक्रिय हो गया है। शहर के खोया मंडी व दुबौलिया क्षेत्र के कई स्थानों पर टीम ने छापा मारा। यहां खोया मंडी में 150 क्विंटल मिठाई सीज की गई। जबकि लक्क्षा बरफी, पेडा, डोडा बरफी तथा बरफी के नमूने लिए गए। दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने दुबौलिया, चिलमा बाजार व विशेषरगंज क्षेत्र में खोया के दो, छेना मिठाई का एक, रिफाइंड आयल व बेसन का एक-एक नमूना भरा गया।
शहर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश पटेल ने बताया कि टीम ने खोया मंडी के दो दुकानों की जांच की। मंडी में डेढ क्विंटल मिठाई बरामद कर उसे नष्ट कर दिया गया। अन्य खाद्य सामग्री का नमूना भरा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि टीम लगातार जांच पड़ताल कर रही है। बाजार में कोई भी ऐसी सामग्री नहीं बेंची जा सकती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। ऐसे खाद्य सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई होगी।