{"_id":"69ed0a6448ecb283d709866d","slug":"15-samples-of-pesticides-were-taken-from-18-shops-notices-were-issued-to-two-basti-news-c-207-1-bst1005-157548-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 18 दुकानों से कीटनाशक के 15 नमूने लिए, दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 18 दुकानों से कीटनाशक के 15 नमूने लिए, दो को नोटिस
विज्ञापन
भानपुर, रुधौली क्षेत्र में कीटनाशी दुकान पर जांच करते पीपीओ रत्नशंकर ओझा संवाद
बस्ती। कीटनाशक और फफूंद नाशक विक्रेताओं की दुकानों पर विभागीय अधिकारियों ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 18 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 नमूने एकत्र किए गए। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
डीएम कृत्तिका ज्योत्सना के निर्देश पर कृषि विभाग की दो टीमें चारों तहसील में एक साथ छापेमारी की। बताया गया कि किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त कीटनाशी रसायनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो इसके लिए यह कार्रवाई की गई।पेस्टिसाइड्स निर्माताओं, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के परिसरों के साथ ही निजी कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। दो टीमें बनाई गईं थीं।
उप कृषि निदेशक बस्ती अनिल कुमार गौतम ने हर्रैया और बस्ती सदर तहसील में जबकि जिला कृषि रक्षा अधिकारी रत्नशंकर ओझा ने भानपुर व रुधौली तहसील क्षेत्र में दुकानों पर निरीक्षण किया।सहयोग में तहसील से तहसीलदार लगे रहे। दोनों टीमों ने जनपद में कुल 18 कीटनाशी प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की। दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जांच में संदिग्ध 15 कीटनाशी रसायनों के नमूने लिए गए। जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए प्रेषित किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीपीओ ने बताया कि मेसर्स वेद बीज भंडार सोनहा मानपुर के प्रतिष्ठान के निरीक्षण में स्टाॅक पंजिका अद्यतन नहीं पाई गई, रसायनों का रख-रखाव उचित प्रकार से न पाए जाने में और दी फैजाबाद बीज भंडार हर्रैया बस्ती को छापे की सूचना पर दुकान बंद कर भागने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।