फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1472 B.Ed candidates appeared for the exam amidst tight security

Basti News: कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड के 1472 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 13 Jul 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 13 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
1472 B.Ed candidates appeared for the exam amidst tight security
बस्ती। जिले के चार परीक्षा केंद्रों में बीएड प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा में 1472 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 103 अभ्यर्थी पहले ही परीक्षा छोड़ चुके हैं। शुक्रवार को चारों केंद्रों में सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा में प्रथम वर्ष में 1575 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

बीएड परीक्षा के नोडल केंद्र बनाए गये एपीएन डिग्री कालेज के सहायक नोडल अधिकारी बृजेश दूबे ने बताया कि चारों परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। एपीएन डिग्री काॅलेज में 362 छात्र-छात्राओं ने बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा दी। इस केंद्र में 381 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। 19 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। महिला महाविद्यालय में 291 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। यहां कुल 314 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 23 अनुपस्थित रहे। किसान डिग्री काॅलेज में 430 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस केंद्र में 466 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसी तरह कर्मा देवी स्मृति महाविद्यालय में 414 में से 389 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के सहायक नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा सुबह सात बजे से 10 बजे तक चली। परीक्षा में जांच के लिए अभ्यर्थियों को आधे घंटे पहले बुलाया था। काॅलेज के बाहर गेट पर ही परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed