{"_id":"596ba9014f1c1b362c8b4617","slug":"141500227841-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई-एइएस के इलाज को शासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई-एइएस के इलाज को शासन ने कसी कमर
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई-एईएस के इलाज को कसी कमर
बस्ती।
मस्तिष्क ज्वर और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के इलाज को लेकर शासन ने कमर कस ली है। इसके लिए अब तक की तैयारियों का पूरा खाका शासन ने मांगा है। सूबे के 40 जिलों में निरीक्षण का निर्देश भी शासन ने दिया है।
निरीक्षण टीम में एसीएमओ के अलावा वेक्टर संचारी रोगों (बॉर्न बीमारियों) के नोडल अफसर और सीएमओ के अधीन तैनात एक बाल रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह टीम 17 से 19 जुलाई तक निरीक्षण का कार्य पूरा करेगी। टीम जिला स्तरीय अस्पतालों में जेई-एईएस के लिए उपलब्ध संसाधनों का आकलन करेगी। टीम जेई एवं एईएस प्रभावित बस्ती और गोरखपुर मंडल के ईटीसी और लखीमपुरखीरी और बहराइच सहित अन्य जनपदों के पीआईसीयू की क्रियाशीलता, औषधियों की उपलब्धता और मानव संसाधनों का आकलन करेगी। निदेशक संचारी रोग ने 19 जुलाई की शाम तक संबंधित जिलों के सीएमओ से ऑनलाइन रिपोर्ट मांगी है।
मुख्य सचिव के निर्देश के हवाले से निदेेशक संचारी रोग डॉ. बद्री विशाल ने सूबे के सभी सीएमओ को भेजी सूची में बताया है कि रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, इटावा, कानपुर देहात, मैनपुरी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीर नगर, बस्ती, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फर नगर जिले का निरीक्षण अलग-अलग जिलों की टीमें करेंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने बताया कि शासन का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसके तहत कल ही टीम सिद्धार्थनगर रवाना कर दी जाएगी।