{"_id":"571e64e14f1c1b0d75a91b25","slug":"14-children-found-malnutrited","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन कराने पर 14 बच्चे कुपोषित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन कराने पर 14 बच्चे कुपोषित मिले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बनकटी ब्लॉक के ग्राम थरौली मंे कुपोषण से मुक्ति के लिए बच्चों का वजन देखते कमिश्नर पीके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कमिश्नर पीके सिंह और डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने बनकटी ब्लाक के ग्राम थरौली का भ्रमण कर गांव को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान चौपाल लगाकर गांव में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय समस्याओं के निदान एवं विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम वासियों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई। आयुक्त व डीएम ने कहा कि कुपोषण से मुक्ति दिलाना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
चौपाल के दौरान मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के समक्ष कई बच्चों का वजन कराया गया। कुल 14 बच्चे कुपोषित पाए गए। कमिश्नर ने कुपोषण दूर करने के प्रति जागरूक किया। कहा कि गांव में पुष्टाहार की संपूर्ण मात्रा उपलब्ध कराई जाए। चौपाल के दौरान गांव में रास्ते का प्रकरण आने पर कमिश्नर ने राजस्व विभाग की टीम को पखवारा अंदर समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया।
बता दें कि इस गांव को कमिश्नर पीके सिंह ने गोद लिया है। विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत महिला कार्यकर्ता मंदाकिनी से केंद्र में पंजीकृत बच्चों की मां और उनके बच्चों को उपलब्ध होने वाले पुष्टाहार एवं अन्य सुविधाओं के बारे में कमिश्नर ने पूछताछ की। जिलाधिकारी के निर्देश पर एएनएम द्वारा गांव वालों को जच्चा-बच्चा के टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सीडीपीओ ने महिला एवं बाल पुष्टाहार के संबंध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों से योजनाओं और उनके सापेक्ष भौतिक उपलब्धता की जानकारी साझा किया। अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान को गति देते हुए गांव को पूरी तरह से शौचालय युक्त बनाने व खुले में शौच न जाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर सीडीओ सोबरन सिंह, डीपीओ मनोज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।