फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गैर मान्यता स्कूलों पर शिकंजा कसा

गैर मान्यता स्कूलों पर शिकंजा कसा

Sat, 28 Apr 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
गैर मान्यता स्कूलों पर शिकंजा कसा
Private School

विज्ञापन
बस्ती। कुशीनगर में दुर्घटना में बच्चों की मौत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर बीएसए ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी है।
जिले में तमाम गैर मान्यता स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग के तेवर सख्त हो गए हैं। अब इन पर कार्रवाई की गाज गिराने की तैयारी शुरू हो गई। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर सूची बद्ध करने का निर्देश जारी किया है। इसे लेकर शनिवार को दिन भर बीईओ फील्ड में दौड़ते रहे।
विज्ञापन

कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक के चिन्हित 55 गैर मान्यता स्कूलों में रोज की भांति पठन पाठन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव मुख्यालय पर मौजूद रहे, लेकिन अवैध रूप से संचालित किसी विद्यालय पर जाने की जरूरत नहीं समझे। जब उनसे शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बारे में पूछा गया तो उन्होने बताया कि कई परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम और शिक्षकों की उपस्थिति का परीक्षण किया गया। ब्लाक में 55 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित है उन्हें जल्दी ही बन्द कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, सहायक समन्वयक गिरिजेश कुमार सिंह ने कुछ विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें गैर मान्यता 39 विद्यालयों को फिलहाल चेतावनी दी गई। बीईओ ने बताया स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार ब्लाक परिक्षेत्र में क्षेत्र में कुल 39 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं जिनको नोटिस भेजा जा रहा है।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में संचालित गैर मान्यता विद्यालयों की जांच शुरु हो गई। बीईओ विजय कुमार ओझा एक दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर नौ विद्यालयों के प्रबंधक को नोटिस जारी कर तत्काल विद्यालय बंद करने के लिए निर्देशित किया है। बीईओ ने बताया कि ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल भवखरी, सेंट जेवियर्स सिसवा बरुआर, स्वामी विवेकानंद विद्यालय हरिहरपुर, नियाज इंटर कालेज सेम्हो, सरस्वती विद्या विद्या मंदिर बांसी रोड दसिया, सिटी प्राइड स्कूल बांसी रोड दसिया, उग्रमती देवेंद्र नाथ स्मारक विद्यालय दसिया, राम अवध शिक्षा निकेतन समिति छनवतिया, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल पकरी मोती निरीक्षण किया गया इनमें से किसी भी विद्यालय का मान्यता नहीं पाई गई। इन विद्यालय के बच्चों का नाम निकट के परिषदीय विद्यालय में पंजीकृत करने के लिए भी हिदायत दिया गया है।

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में गैर मान्यता विद्यालय किसी भी कीमत पर नहीं संचालित होंगे। इसके लिए सभी बीईओ को निर्देशित कर दिया गया है। तीन दिन के भीतर सभी से सूची मांगी गई है। इसके बाद कार्रवाई की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed