फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   13.01 crore rupees will be spent on construction of 10 rural roads.

Basti News: 13.01 करोड़ से 10 ग्रामीण मार्गों का होगा निर्माण

Tue, 25 Aug 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
13.01 crore rupees will be spent on construction of 10 rural roads.
बस्ती। सदर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्र की प्रमुख सड़कों समेत 10 ग्रामीण मार्गों के नव निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। विधायक महेंद्रनाथ यादव और एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-वन ने 13.01 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी। स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद चयनित फर्म को वर्कऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की एक लाख से अधिक आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चयनित गांवों की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। बरसात के दिनों में इन मार्गों पर आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों को एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है। सड़कों के नव निर्माण की मांग को लेकर विधायक और एमएलसी ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। अब मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब 14 किलोमीटर सड़कों का नव निर्माण किया जाएगा। सड़कें बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्य मार्ग और जिला मुख्यालय तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही चार पहिया वाहनों के आवागमन में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। मंजूरी मिल गई है। जल्द ही सड़कों के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराकर कार्य शुरू कराया जाएगा।
- आनंद कुमार, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed