फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   13 sued for debentures on fake documents

फर्जी दस्तावेज पर बैनामे के आरोप में 13 पर मुकदमा

Mon, 07 Nov 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
13 sued for debentures on fake documents
फर्जी दस्तावेज पर बैनामे के आरोप में 13 पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। फर्जी दस्तावेज तैयार करके उपनिबंधक कार्यालय हर्रैया में जमीन बैनामा कराने के दो अलग-अलग मामलों में हर्रैया थाने की पुलिस ने 13 आरोपियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से एक मामले में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति का अपहरण करके फर्जी तरीके से बैनामा कराया गया।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मसजिदिया निवासी अर्चना तिवारी पत्नी शिवाकांत तिवारी ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई की सुबह 10.30 से 5.00 बजे शाम के बीच विपक्षियों ने उनके पति का अपहरण कर लिया। इस दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार करकेे उनकी जमीन का बैनामा करा लिया गया। पुलिस ने तहरीर के अनुसार शिवचंद्र तिवारी निवासी चैनपुर थाना कप्तानगंज, उनकी पत्नी कुसुम तिवारी, अवनीश कुमार निवासी चिकनी, पवन तिवारी निवासी मसजिदिया, रमेश पाठक कोइलपुरा और प्रेम प्रकाश मिश्रा निवासी मसजिदिया पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

इसी तरह के दूसरे मामले में गोंडा जिले के बरहना हाल मुकाम छावनी थानाक्षेत्र के फूलडीह निवासी रामदुलारी ने तहरीर दी। बताया कि उनकी जमीन का फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करके बैनामा कराने व षड़्यंत्र करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार, रमाकांत सिंह, बब्बू नोहरी सिंह निवासी कलंदरहा थाना छावनी, रामकेवल निवासी साईनाथपुर थाना दुबौलिया, आरती देवी निवासी साईनाथपुर, अजीत दूबे निवासी एकमा हीरमिया थाना छावनी के अलावा विकास क्षेत्र विक्रमजोत के पंचायत विभाग के तत्कालीन कर्मचारी, नाम व पता अज्ञात तथा तहसील हर्रैया के राजस्व कर्मी पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed