फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   13 officer and worker absent in inspection

जेडीई के निरीक्षण में 13 अफसर-कर्मी नदारद मिले

Fri, 20 Jan 2017 11:41 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
बस्ती/ ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
13 officer and worker absent in inspection
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। संयुक्त शिक्षा निदेशक संतराम सोनी से शुक्रवार को बीएसए कार्यालय और शहर के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सबसे खराब स्थित बीएसए कार्यालय, खैर इंटर कालेज और किसान इंटर कालेज की रही। बीएसए कार्यालय में तो सहायक वित्त लेखाधिकारी सहित एक साथ 13 कर्मी बिना किसी सूचना के गायब मिले। निरीक्षण के 15 मिनट बाद बीएसए अचानक हाजिर हुए। इस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मियों के गैर हाजिर रहने की जानकारी जेडीई को अखबारों के माध्यम से नियमित मिल रही थी। खैर इंटर कालेज के सारे शिक्षक मैदान में धूप में गप्प लड़ाते मिले। वहीं किसान इंटर कालेज में अत्यंत दयनीय स्थित मिली। इसके लिए दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों का तबादला मंडल के अन्य जनपदों में करने की बात कही। जेडीई ने कहा कि ऐसा लगता है कि डीआईओएस और बीएसए अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed