फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   129 nomination form sold

एपीएन में 115 केडीसी में 14 नामांकन पत्र बिके

Tue, 25 Sep 2018 12:29 AM IST
basti
basti Updated Tue, 25 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
129 nomination form sold
एपीएन कॉलेज में नामांकन फार्म खरीदते छात्र। - फोटो : amar ujala
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव सात पदों के लिए लिए हो रहा है। सोमवार को नामाकंन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। पहले दिन कुल 115 नामांकन पत्र खरीदे गए। 
विज्ञापन

महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि और विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए चुनाव एक अक्टूबर को होगा। सोमवार से प्रक्रिया शुरू हुई तो पहले दिन कुल 115 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।  मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को नामांकन दाखिल होगा और उसी दिन जांच भी करा दी जाएगी। कॉलेज में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की तैनात कर दी गई है। दूसरी तरफ शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में सात पदों के लिए हो रहे चुुनाव में कुल 14 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। अध्यक्ष पद के पांच, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री के दो-दो, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के तीन मिलाकर पहले दिन कुल 14 नामाकंन पत्रों की बिक्री हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गोपाल जी कुशवाहा ने कहा कि मंगलवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री होगा। 26 सितंबर को नामांकन दाखिल होगा और उसी दिन जांच भी होगी। नामांकन पत्रों की वापसी 27 सितंबर को होगी। एक अक्टूबर को मतदान और मतगणना होगी।  
विज्ञापन



एपीएन पीजी कॉलेज में हंगामा 
बस्ती। एपीएनपीजी कॉलेज में सोमवार को एक छात्रा के साथ अभद्रता पर हंगामा शुरू हो गया। सामने आए छात्रों के दो पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। इससे नाराज कई छात्र प्राचार्य के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने लगे। विवाद बढ़ते देखकर सूचना थोड़ी देर में कोतवाल एमपी चतुर्वेदी व चौकी प्रभारी मदन गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। विवाद को शांत कराया। एपीएनपीजी कॉलेज में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री भी चल रही थी। इसी दौरान एक छात्रा के साथ किसी युवक ने अभद्रता कर दी। छात्रा की शिकायत पर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। हालांकि, कैम्पस में पुलिस पहले से ही तैनात थी। लेकिन विवाद के कुछ देर पहले ही यहां मौजूद चौकी इंचार्ज केडीसी के लिए निकल गए थे। विवाद की सूचना पर चौकी प्रभारी और फिर कोतवाल भी पहुंच गए। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कोतवाली बुलाकर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed